Uncategorized

अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह विरोधी दिवस पर निकाला जागरूकता मार्च
मीरजापुर।
भारत को 2030 तक बाल विवाह मुक्त बनाने के संकल्प के साथ देशभर में चल रही इस मुहिम के तहत बाल, कम उम्र और जबरन विवाह के उन्मूलन के पहले अंतरराष्ट्रीय दिवस के पर नागरिक समाज संगठन आस्था महिला एवं बाल विकास संस्था के प्रोग्राम मैनेजर ने जिले में 2 जागरूकता और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए।

बाल विवाह से बचाई गई लड़कियों, बाल विवाह रुकवाने में अहम भूमिका निभाने वाली महिलाओं और विभिन्न क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर बदलाव की वाहक बनी महिला नेतृत्वकर्ताओं की अगुवाई में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर बाल विवाह के खिलाफ एकजुटता दिखाई और इस अपराध को समाप्त करने का संकल्प लिया।

सेठ किशोरी लाल जालान इंटरमीडिएट कॉलेज डगमगपुर में छात्र-छात्राओं, प्रधानाचार्य, अध्यापकगण, वन स्टाफ सेंटर, AHTU थाना मीरजापुर, मिशन शक्ति टीम पड़री थाना, महिला कल्याण विभाग मीरजापुर इत्यादि लोग मौजूद रहे। ग्राम पंचायत सिंधोरा पंचायत भवन पर आशा, आंगनबाड़ी, पंचायत सहायक, सचिव, ग्राम प्रधान, पंचायत प्रतिनिधि, AHTU थाना मीरजापुर तथा ग्राम पंचायत खैरा में कैंडल मार्च में आशा, आंगनबाड़ी, ग्राम प्रधान, समूह सखी, पंचायत सचिव इत्यादि लोगों ने हिस्सा लिया।

इस दौरान निकाले गए कैंडल मार्च में बाल विवाह से प्रभावित महिलाओं, बच्चों, पुरुषों और समाज के विभिन्न वर्गों के 1200 लोगों ने हिस्सा लिया। लोगों ने न केवल बाल विवाह के खिलाफ शपथ ली, बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी समाज को इस अपराध के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

आस्था महिला एवं बाल विकास संस्था के निदेशक संतोष कुमार पाण्डेय ने कहा, “हम पिछले तीन वर्षों से सरकार और जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के साथ मिलकर बाल विवाह के खात्मे के लिए लगातार काम कर रहे हैं। जेआरसी के राष्ट्रीय समन्वयक रवि कांत ने कहा, “चार सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सर्वसम्मति से 27 नवंबर को ‘बाल, कम उम्र और जबरन विवाह के उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस’ घोषित करने का प्रस्ताव स्वीकार किया। यह जेआरसी और उसके संस्थापक भुवन ऋभु के वर्षों के अथक प्रयासों की एक बड़ी वैश्विक उपलब्धि है। जेआरसी के 300 से अधिक सहयोगी संगठन देश के 782 जिलों में बाल विवाह के उन्मूलन के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। पिछले तीन वर्षों में नेटवर्क ने देशभर में साढ़े छह लाख से अधिक बाल विवाह रुकवाए हैं। आस्था महिला एवं बाल विकास संस्था ने भी स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय और सहयोग से अकेले वर्ष 2024-25 में जिले में 900 बाल विवाह रुकवाए हैं। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-6) के मुताबिक राष्ट्रीय स्तर पर बाल विवाह की दर का आंकड़ा साल 2019-21 में 23.3 फीसदी था, जो 2023-24 में घटकर 20.1 फीसदी हो गया। अगर मीरजापुर की बात की जाए तो यह आंकड़ा 2023-24 में 1200 से ज्यादा था।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!