News

सभी कार्यालयाध्यक्ष दो दिवस में कराएं कार्मिकों की फीडिंग अन्यथा होगा वेतन अवरूद्ध: सीडीओ

मीरजापुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत मतदान कार्मिकिों के डेटाबेस सूचना प्रेषण हेतु सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक आहूत की गई।

बैठक में 550 कार्यालयों के सापेक्ष मात्र 305 कार्यालयों द्वारा प्रपत्र-1 उपलब्ध कराने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अवशेष कार्यालध्याध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि दो दिवस के अन्दर सूचना जिला सूचना विज्ञान अधिकारी कार्यालय (एनआईसी) को उपलब्ध कराएं।

उन्होंने मुख्य कोषाधिकारी को निर्देशित किया कि यदि दो दिवस के अन्दर जिन कार्यालयाध्यक्षों के द्वारा प्रपत्र-1, 2 एवं 3 की सूचना जिला सूचना विज्ञान अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराई जाती है तो उनका माह नवम्बर-2026 का वेतन अवरूद्ध कर दिया जाए। प्रपत्र-2,3 भरने की विधिवत जानकारी जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव द्वारा दी गई।

समीक्षा में आयकर विभाग, केंद्रीय उत्पाद शुल्क एवं सेवाकर, डाक विभाग, राष्ट्रीय कैडेट कोर, रक्षा मंत्रालय, भारतीय खाद्य निगम, भारत संचार निगम लिमिटेड, केंद्रीय विद्यालय संगठन, नवोदय विद्यालय, इंडियन ओवरसीज बैंक, इंडियन बैंक, केनरा बैंक, ग्रामीण बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंकबैंक ऑफ इंडियाबैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, यूको बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेडनेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेडन्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, भारतीय जीवन बीमा निगम, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, अल्पसंख्यक कल्याण एवं वफ्क, आवास विभाग, उद्यान एवं खाद्य संस्करण, कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार, न्याय, पर्यटन, फार्मेसी, समिति एवं चिट फंड, वन विभाग, वित्त, श्रम विभाग, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन, स्थानीय निधि लेखा प्रशिक्षण विभाग, होमगार्ड नागरिक सुरक्षा एवं राजनीतिक पेंशन एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, कल्याण परिषद राज्य कर विभाग, होम्योपैथी सेवाएं उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, उत्तर प्रदेश सेतु निगम, कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड, यूूपी स्टेट एग्रो, वन निगम उत्तर प्रदेश, समाज कल्याण निर्माण निगम, प्राविधिक शिक्षा, राज्य सरकार विश्वविद्यालय व्यावसायिक शिक्षा प्रपत्र-1 अभी तक अप्राप्त होने पर मुख्य विकास अधिकारी ने दो दिवस के भीतर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

बैठक में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव, उप निदेशक कृषि विकेश सिंह पटेल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!