News

मां ने अबोध बेटे संग दी जान, सात साल की बेटी के सिर से उठा माँ का साया

चुनार, मीरजापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र के पिरल्लीपुर स्थित रेलवे ट्रेक पर पारिवारिक कलह से परेशान एक महिला ने अपने मासूम बेटे के साथ सनीवार को प्रातः जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस चौकी कजरहट की पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  बताया जा रहा है कि स्मिता सिंह की शादी वर्ष 2016 में भावा गांव निवासी युवक के साथ हुई थी शादी से पहले स्मिता सोनभद्र के बीजपुर स्थित एक विद्यालय में नौकरी करती थी। पति एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था। पिता के मुताबिक वर्ष 2022 में नौकरी छूटने के बाद स्मिता ससुराल में रहने लगी, लेकिन उसका मन नहीं लग रहा था।

नौकरी और घरेलू परेशानियों को लेकर पति-पत्नी के बीच वाद विवाद होने लगा। मामला कई बार पंचायत तक भी पहुंचा, लेकिन पारिवारिक कलह खत्म नहीं हुआ। पिता प्यारे लाल सिंह ने बताया कि 24 नवंबर को स्मिता अपने साथ बच्चों को लेकर करमा थाने पहुंची थी। वहां सुलह समझौता कराने के बाद वह अपने मायके सोनभद्र चली गई थी।

पिता के मुताबिक 27 नवंबर की शाम करीब सात बजे स्मिता ने अपनी मां से कही कि वह पैसेंजर ट्रेन से भावा जा रहीं हूं, लेकिन वह चुनार कैसे पहुंची, यह समझ में नहीं आ रहा है। स्मिता की मौत के बाद उनकी सात साल की बेटी के सिर से माँ की साया उठ गया है।

 वह एक निजी स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा है। भाई और माँ को खोने के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। दादी समेत परिवार के अन्य लोग सदमे में हैं। परिजन समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर किन परिस्थितियों में स्मिता ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। चुनार पुलिस द्वारा अग्रीम कार्यवाही कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!