क्राइम कंट्रोल

झारखंड के अमन श्रीवास्तव गिरोह के शूटर रियाज अंसारी का भाई कुख्यात अपराधी शहादत अंसारी उर्फ छोटू गिरफ्तार

विन्ध्य न्यूज ब्यूरो, मिर्जापुर।

थाना अहरौरा पुलिस व झारखण्ड पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में जनपद रामगढ़ (झारखण्ड) के कुख्यात अमन श्रीवास्तव गिरोह के शूटर रियाज अंसारी का भाई व कुख्यात अपराधी शहादत अंसारी उर्फ छोटू वाहन संख्या जेएम-01-डीएफ-0837 स्कार्पियों के साथ गिरफ्तार*
झारखण्ड प्रान्त के जनपद रामगढ़ में कोयला माफियाओं के दो गिरोह (1) अमन श्रीवास्तव व (2) विकास तिवारी गिरोह वर्तमान समय में कोयला के व्यवसाय को लेकर दोनों गिरोह सक्रिय हैं। जनपद रामगढ़ में कोयले के विवाद को लेकर दोनों गिरोह आये दिन एक दूसरे गिरोह की हत्या, लूटपाट, रंगदारी व आगजनी आदि करके जनता में दहशत का माहौल फैलाये हुये हैं। अमर श्रीवास्तव गैंग का सक्रिय सदस्य रियाज अंसारी पुत्र नूर हसन निवासी रोचाप थाना पतरातू जनपद रामगढ़ (झारखण्ड) व उसका भाई सहादत अंसारी उर्फ छोटू व उसके अन्य सदस्य हाल ही में दिनांक-31-12-2018 को थाना पतरातू जनपद रामगढ़ झारखण्ड के अन्तर्गत आगजनी, मारपीट हत्या का प्रयास, रंगदारी आदि जैसे संगीन जुर्म कारित किये थे। जिस सम्बन्ध में थाना पतरातू जनपद रामगढ़ झारखण्ड पर काण्ड संख्या-407/18 धारा 147/148/149/452/341/342/323/307/385/387/435/436/506 भा0द0वि0 व धारा 27 शस्त्र अधिनियम एवं काण्ड संख्या- 409/18 धारा 147/148/149/452/341/307/323/506/34 भा0द0वि0 व धारा 27 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत है। उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त शहादत अंसारी उर्फ छोटू पुत्र नूर हसन निवासी रोचाप थाना पतरातू जनपद रामगढ़ (झारखण्ड) को दमाद पहाड़ी खुटहाँ थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर से दिनांक 25-01-2019 को श्री विपिन कुमार मिश्र पुलिस अधीक्षक महोदय, पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी आपरेशन महोदय के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु थाना अहरौरा पुलिस टीम व झारखण्ड पुलिस टीम के संयुक्त प्रयास से गिरफ्तार किया गया।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तः-*
शहादत अंसारी उर्फ छोटू पुत्र नूर हसन निवासी रोचाप थाना पतरातू जनपद रामगढ़ (झारखण्ड)।

*विवरण बरामदगीः-*
01 स्कार्पियो वाहन संख्या जेएच-01-डीएफ-0837

*आपराधिक इतिहासः-*
1- काण्ड संख्या-186/11 धारा 25/26/35 शस्त्र अधिनियम थाना पतरातू भुरकुण्डा
2- काण्ड संख्या- 129/13 धारा 302/120बी/387/34 भा0द0वि0 व धारा-27 शस्त्र अधिनियम
3- काण्ड संख्या- 135/13 धारा 385/387/420/467/468/471/120 बी भा0द0वि0 थाना पतरातू जिला रामगढ़ झारखण्ड।
4- काण्ड संख्या-407/18 धारा-147/148/149/452/341/342/323/307/385/387/435/436/506भा0द0वि0 व धारा 27 शस्त्र अधि0।
5- काण्ड संख्या- 409/18 धारा 147/148/149/452/341/307/323/506/34 भा0द0वि0 व धारा 27 शस्त्र अधिनियम।

*गिरफ्तारी करने वाली टीमः-*
1. उ0नि0 मनोज कुमार ठाकुर थानाध्यक्ष अहरौरा जनपद मीरजापुर।
2. उ0नि0 विमलेश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी इमिलिया चट्टी, थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर।
3. उ0नि0 आलोक कुमार सिंह, चौकी प्रभारी अहरौरा नगर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर।
4. उ0नि0 सतीश कुमार सिंह, थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर।
5. हे0कां0 अवधेश यादव, थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर।
6. कां0 रणविजय कुशवाहा, थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर।
7. कां0 मनीष सिंह, थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर।
8. कां0 अखिलेश सिंह, थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर।
9. कां0 मनीष कुमार, थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर।
10.कां0 विनय यादव, थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर।
11.कां0 रत्नेश यादव, थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर।
*झारखण्ड पुलिस टीमः-*
1- अवर निरीक्षक सन्तोष कुमार गुप्ता प्रभारी बरका काना ओ0पी0 झारखण्ड
2- कां0 करन यादव थाना बरका काना ओ0पी0 झारखण्ड
3- कां0 निरज कुमार थाना बरका काना ओ0पी0 झारखण्ड
4- कां0 सीताराम वर्मा थाना बरका काना ओ0पी0 झारखण्ड
5- कां0 सुद्धेश्वर गोप थाना बरका काना ओ0पी0 झारखण्ड
6- कां0चा0 सहदेव शर्मा थाना बरका काना ओ0पी0 झारखण्ड

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!