News

जनसंपर्क में राज्यमंत्री ने समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा
पड़री, मीरजापुर।
राज्यमंत्री एवं पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली ने गुरुवार की शाम मझवां विधानसभा के पहाड़ी ब्लॉक में पड़री, पुतरिहा, भरपुरा समेत कई गांवों में लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली और उनके समाधान का भरोसा दिलाया।
राज्यमंत्री पहाड़ी ब्लॉक के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं मड़िहान मंडल प्रभारी राजेश कुमार सोनकर के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने उनकी पत्नी गुड़िया सोनकर का कुशलक्षेम पूछा। गुड़िया सोनकर पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रही हैं। राज्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इसके बाद उन्होंने पड़री बाजार में आरएसएस कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता शिवहरि आग्रहरि के आवास पर मुलाकात की। पुतरिहा में अभय त्रिपाठी, पड़री चौराहे पर किशन मोदनवाल और भरपुरा में अनिल सिंह से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों से संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं को जाना और उनके समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर त्रयलोक नाथ दुबे, गोविंद कुमार माली, सूरज मोदनवाल, सारिका दुबे, राहुल तिवारी, आशुतोष तिवारी, अनीस ओझा, दीपक माली, अनिल कुमार, राजबहादुर, श्यामलाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!