News

मिर्ज़ापुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को RailOne ऐप के प्रति किया गया जागरूक

आज दिनांक 11 सितंबर, 2026 को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/प्रयागराज, श्री हरिमोहन के मार्गदर्शन में मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को डिजिटल सुविधाओं से जोड़ने तथा आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट बुकिंग को सरल एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से RailOne ऐप जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान रेल कर्मचारियों द्वारा यात्रियों को RailOne ऐप की उपयोगिता, टिकट बुकिंग की प्रक्रिया तथा ऐप के माध्यम से उपलब्ध विभिन्न यात्री सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। यात्रियों को बताया गया कि RailOne ऐप भारतीय रेलवे की विभिन्न यात्री सेवाओं को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराता है, जिससे यात्रा संबंधी सुविधाओं का लाभ आसानी से लिया जा सकता है।

वाणिज्य निरीक्षक/मिर्जापुर, श्री राजेश कुमार की देखरेख में चलाए गए इस अभियान के दौरान *05 यात्रियों के मोबाइल फोन में RailOne ऐप डाउनलोड कराया गया* । साथ ही, यात्रियों को ऐप के माध्यम से टिकट बुक करने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए RailOne ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुकिंग पर मिलने वाले *3 प्रतिशत के लाभ* की सुविधा को विभिन्न डिजिटल भुगतान माध्यमों के उपयोग पर भी उपलब्ध कराया गया है। यात्री UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग अथवा अन्य स्वीकृत डिजिटल भुगतान माध्यमों से भुगतान कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इससे यात्रियों को डिजिटल माध्यम से टिकट बुक करने पर सीधे आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

*RailOne ऐप की प्रमुख विशेषताएं*:
• ट्रेन, कोच पोजीशन एवं PNR से संबंधित जानकारी।
• आरक्षित एवं अनारक्षित टिकटों की बुकिंग एवं रद्दीकरण।
• ट्रेन की रियल टाइम स्थिति एवं पूछताछ की सुविधा।
• ई-कैटरिंग सेवा के माध्यम से भोजन की ऑनलाइन बुकिंग।
• शिकायत एवं सुझाव दर्ज कराने तथा उनकी स्थिति देखने की सुविधा।

*अमित कुमार सिंह*
जनसम्पर्क अधिकारी
प्रयागराज मंडल, उत्तर मध्य रेलवे

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!