News

 जंगल में ले जाकर युवक के साथ मारपीट करने के अभियोग से सम्बन्धित 04 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार —*
दिनांक 06.09.2026 को एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था जिसमें कुछ लोगों द्वारा एक व्यक्ति को जंगल में ले जाकर मारपीट करते हुए दर्शाया गया था । जिसके सम्बन्ध में पीड़ित मोहम्मद सैफ के पिता मुमताज पुत्र मेंहदी हसन निवासी सोठिया खुर्द जनपद मीरजापुर के प्रार्थना पत्र पर थाना हलिया मु0अ0सं0-115/2026 धारा 115(2),352,351(3),191(2) बीएनएस बनाम 06 नामजद पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी । विवेचना के दौरान आज दिनांक 11.09.2026 को नामजद अभियुक्तों में से 04 नफर अभियुक्तों 1.मन्नान सिद्दीकी पुत्र मेराज व 2.मनीष पटेल पुत्र स्व0छत्रधारी सिंह निवासीगण लायन थाना लालगंज जनपद मीरजापुर, 3.जाने आलम पुत्र बबलू व 4.नौशाद पुत्र फरीद अली निवासीगण राजपुर थाना हलिया जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । उभय पक्ष आपस में सगे रिश्तेदार भी है, मन्नान की बहन से बात करने को लेकर मारपीट की घटना हुई है ।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण —*
1.मन्नान सिद्दीकी पुत्र मेराज निवासी लायन थाना लालगंज जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-19 वर्ष ।
2.जाने आलम पुत्र बबलू निवासी राजपुर थाना हलिया जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-19 वर्ष ।
3.नौशाद पुत्र फरीद अली निवासी राजपुर थाना हलिया जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-20 वर्ष ।
4.मनीष पटेल पुत्र स्व0छत्रधारी सिंह निवासी लायन थाना लालगंज जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-24 वर्ष ।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम —*
उपनिरीक्षक राजीव कुमार श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष हलिया, मीरजापुर ।
उपनिरीक्षक मोहन लाल, रिक्रूट आरक्षी दिनेश कुमार, अंकित शाहू, पवन कुमार व अनिल राजपूत ।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!