News

₹ 06 लाख के चोरी के आभूषण एवं ₹ 1 लाख नगद सहित 5 शातिर चोर गिरफ्तार
मीरजापुर।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक आपरेशन राजकुमार मीणा व क्षेत्राधिकारी चुनार गायत्री यादव के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चुनार के नेतृत्व में थाना चुनार पर पंजीकृत मु0अ0सं0-303/2026 धारा 305(a),331(3),317(2) बीएनएस व मु0अ0सं0-362/2026 धारा 305(A),317(2) बीएनएस से संबंधित चोरी के आभूषण व ₹ 1 लाख नगदी के साथ 05 नफर अभियुक्तों अभिषेक तिवारी पुत्र उपेन्द्र तिवारी निवासी ग्राम पचराव थाना चुनार, मोहित तिवारी पुत्र स्व0 प्रदीप तिवारी निवासी ग्राम पचराव थाना चुनार, अनुज तिवारी पुत्र स्व0 पवन कुमार तिवारी निवासी ग्राम दिनदासपुर थाना जंसा जनपद वाराणसी, पार्थ उर्फ साहिल पुत्र अश्वनी सिंह ग्राम/थाना जंसा जनपद वाराणसी एवं मोहम्मद शान पुत्र कय्यूम निवासी ग्राम सजोई थाना जंसा जनपद वाराणसी को चुनार किला परेड ग्राउण्ड के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय/जेल भेजा गया। अभियुक्तगण ने चोरी की घटना को अंजाम देने से पूर्व आपस में मिलकर बाहर से बन्द मकान की रेकी करने के बाद सुनियोजित ढंग से कुछ लोग घर के बाहर खडे होकर आने जाने वाले व्यक्तियों पर नजर रखते है और कुछ लोग घर का ताला तोड़कर अन्दर घूस कर आभूषण व सामान की चोरी करते है। चोरी की गई सम्पत्ति को आपस में बाटकर बेचने के लिए बाजार के दुकानों में लगे कैमरों से बचने के लिए चोरी के आभूषण एवं सामान को ट्रेन एवं बसों में घूम फिर कर बेचते है।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार यादव चौकी प्रभारी कस्बा थाना चुनार, उपनिरीक्षक सदानन्द सिंह चौकी प्रभारी कजरहट, उपनिरीक्षक कुमार संतोष कुमार चौकी प्रभारी अदलपुरा, मुख्य आरक्षी धनराज यादव, आरक्षी दिग्विजय व नरेन्द्र मौर्या आदि रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!