News

रक्तदान शिविर को सफल बनाने किया विमर्श
मीरजापुर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा तथा साहु समाज युवा संघ मीरजापुर की संयुक्त बैठक भरूहना में राम कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। 20 सितंबर को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। श्रउपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने रक्तदान को महादान बताते हुए समाज के युवाओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। साथ ही 2 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती समारोह आयोजित करने पर भी चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया। मौके पर विनोद गुप्ता, उदय गुप्ता, मनीष गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!