घटना दुर्घटना

संदिग्ध परिस्थिति मे दंपति ने खुद को किया आग के हवाले, गंभीर 

ब्यूरो रिपोर्ट, मिर्जापुर(अहरौरा)।
                 अहरौरा थाना अहरौरा कस्बा निवासी एक दंपति ने बुधवार को दिन दहाड़े संदिग्ध परिस्थिति मे खुद को आग के हवाले कर लिया। पडोसी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसे पति पत्नी को उपचार के लिए वाराणसी स्थित ट्रामा सेन्टर भेजा। जानकारी के अनुसार बुधवार को दिन मे किसी व्यक्ति ने पीआरवी की यूपी 100 को सूचना दिया कि एक दंपति आत्महत्या करने के प्रयास में है। इस सूचना पर पीआरवी 1087 तत्काल मौके पर पहुची तो देखा कि एक आदमी और उसकी औरत जले हुए अवस्था में मौके पर पड़े हुए थे। पीआरवी द्वारा तत्परता दिखाते हुए दोनो को तत्काल अस्पताल पहुचाया गया तथा इनके रिश्तेदारो को सूचित किया गया। जहा पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनो को ट्रामा सेन्टर वाराणसी के लिये रेफर कर दिया गया। मामले की जानकारी की गयी तो उक्त दोनो लोगो द्वारा आग लगा लेने के बारे में कोर्इ स्पष्ट जानकारी प्राप्त नही हो सकी। बस इतना ही ज्ञात हुआ कि रामबाबू पुत्र जवाहीर लाल निवासी कस्बा अहरौरा थाना अहरौरा और उनकी पत्नी नन्हकी देवी ने किसी बात पर अपने आप आग लगा लिया था। 

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!