खेत-खलियान और किसान

किसान मोर्चा की ओर से किसान ट्रैक्टर रैली का किया गया आयोजन

मिर्जापुर। 
मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी, किसान मोर्चा की ओर से किसान ट्रैक्टर रैली का आयोजन गैपुरा चौराहे पर आयोजित हुआ। जिसमें सैकड़ों की संख्या में किसान ट्रैक्टर के साथ शामिल हुए। रैली की मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्या ललिता देवी कुशवाहा रहीं।
मुख्य अतिथि ने रैली के लिए एकत्रित किसानों को संबोधित करते हुए केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार के द्वारा किसान कल्याण हेतु चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। जिसमें अटल भू-जल योजना, किसान ऋण मोचन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, पी.एम. फसल बीमा एवं किसान सम्मान निधि जैसे अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।
सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा दिनेश सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा बृजभूषण सिंह ने मुख्य अतिथि समेत आये हुए सभी सम्मानित किसानों का स्वागत व अभिनन्दन किया और बताया कि के.सी.सी., क्रय केन्द्र एवं ट्रैक्टर-ट्राली को टैक्स फ्री अटल जी के समय में किया गया था। यूरिया को शत प्रतिशत नीम कोटेड करके काले बाजारी को भाजपा सरकार को समाप्त किया।
सभा के बाद मुख्य अतिथि एवं जिलाध्यक्ष ने संयुक्त रूप में झण्डा दिखाकर रैली को रवाना किया। सभा को क्षेत्रीय महामंत्री सुनील पटेल ने भी संबोधित किया। संचालन किसान मोर्चा के जिला महामंत्री नागेश्वर तिवारी ने किया।
रैली में मुख्य रूप से बिहार सरकार में पूर्व मंत्री बलवंत प्रसाद भगत कुशवाहा, किरन गुप्ता, रविशंकर पाण्डेय, संजय यादव, ज्ञान प्रकाश दूबे, प्रणेश प्रताप सिंह, अमर बहादुर सिंह, चन्द्र प्रकाश सिंह पटेल, प्रशान्त पाण्डेय, मानस दूबे, आशुतोष त्रिपाठी, अनिल सिंह, इन्द्र बहादुर सिंह, सुजीत मोदनवाल, रामशिरोमणि मौर्य, संतोष तिवारी, संदीप शुक्ला, नीरज सिंह समेत सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!