घटना दुर्घटना

गंगा में चार साथियों को बचाने में खुद डूब गया सतीश, 5 घंटे बाद शव बरामद
मिर्जापुर।

विंध्याचल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नदिनी गंगा घाट पर सोमवार को गंगा स्नान करने गया युवक डूब गया। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के नदिनी निवासी 20वर्षीय शतीश पुत्र रामबली सोमवार की दोपहर लगभग 11बजे अपने सगे भाई सहित 4 साथियों के साथ.नदिनी गंगा घाट पर स्नान करने गया था। नहाते समय बाकी 4 लोग गहरे पानी मे डूबने लगे,सभी को तो बचा लिया पर खुद डूब गया।

 

साथियों ने जब घटना की सूचना परिजनों और गाव वालो को दी तो कोहराम मच गया और लोग दौडकर गंगा घाट पर आकर शतीश की तलाश कर रहे है लगभग 5 घंटे बाद तलाश करने के स्थानीय लोगो की मदद से सतीश के मृत शरीर बरामद कर लिया गया।

 

घटना के संबंध मे थाना प्रभारी को सूचना दे दी गयी है। मृतक 2 भाईयो में छोटा था और समूह द्वारा निकाला गया ट्रैक्टर चलाता था। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल चौकी प्रभारी नदनी विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!