मिर्जापुर

बारात की शक्ल में नपाध्यक्ष के नेतृत्व में विंध्यधाम में प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली

◆ सामान लाने के लिये कपडे के झोले का करे प्रयोग, पॉलीथिन से होता पर्यावरण को नुकसान, सिंगल यूज़ प्लास्टिक का करे बहिष्कार: नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल

◆ जिला प्रशासन और पालिका प्रशासन के सहयोग से निकाली गयी रैली, अपर जिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट एवं अधिशासी अधिकारी भी रहे मौजूद
मिर्जापुर। 
नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल गुरुवार की अलसुबह ही अधिशासी अधिकारी एवं पालिका के अन्य अधिकारियों के साथ विंध्याचल पहुँचे। जहाँ शासन के दिशा-निर्देशों पर 29 जून से 3 जुलाई तक रेस कार्यक्रम के अंर्तगत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जागरूकता अभियान के तहत प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ विंध्याचल में जन-जागरूकता रैली बैंड बाजे के साथ बारात की शक्ल में निकाली गयी।  अपरजिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट सहित सभासदों ने भी भाग लिया।
जागरूकता रैली विंध्याचल रोडवेज से प्रारंभ होकर नयी वीआईपी, विंध्यधाम परिषर, पुरानी वीआईपी होते हुये जन-जागरूकता रैली का समापन हुआ। नपाध्यक्ष ने कहा की पालिका प्रशासन द्वारा अभियान के पहले दिन नगर के कई वार्डो में महाशपथ का आयोजन कर आमजन को सिंगल प्लास्टिक यूज़ न करने एवं प्लास्टिक के बहिष्कार ही शपथ दिलायी थी। गुरुवार को भी स्थानीय लोगो, सभासदों एवं अधिकारियों के साथ मिलकर लोगो को जागरुक करने का काम किया गया है।इस मौके पर नपाध्यक्ष ने अपील करते हुये कहा कि मीरजापुर की जनता प्लास्टिक का उपयोग न करे। नगर की जनता सामान लाने के लिये कपडे के झोले का प्रयोग करे। प्लास्टिक यूज़ करने के कारण कई रोगों के साथ कैंसर होने का भी खतरा बना रहता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इन्ही सब कारणों से प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया है।
    नपाध्यक्ष ने दुकानदारों को प्लास्टिक में सामान न देकर कपडे के झोले में ही सामान देने की अपील की। इस मौके पर सभासद संगमलाल त्रिपाठी, लालजी वर्मा, अपर जिलाधिकारी शिवप्रताप शुक्ल, सिटी मजिस्ट्रेट, अधिशासी अंगद गुप्ता, कर निर्धारण अधिकारी अरविन्द यादव, कार्यक्रम प्रबन्धक संजय सिंह, मुख्य सफ़ाई निरीक्षक मनोज सेठ, जिला संयोजक हिमांशु केशरवानी, सफाई निरीक्षक मिथलेश वर्मा, नंदकिशोर शर्मा, अनिल रावत सहित अन्य मौजूद रहे।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!