स्वतन्त्रता का अमृत महोत्सव

कछवां हनुमत बालिका विद्यालय के साथ अन्य विद्यालयों ने भी निकाला तिरंगा यात्रा

0 आजादी के जश्न में डूबा कछवां एवं चारों दिशाओं से निकला तिरंगा यात्रा

कछवा/मीरजापुर।

आदर्श नगर पंचायत कछवां में आजादी के 75 वीं वर्षगांठ की आवाज देशभर में आजादी के अमृत महोत्सव की धूम रही, वही नगर पंचायत कछवा में भी राजनैतिक संगठन, व्यापारिक संगठन, शिक्षण संस्थान व प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य विभागों में देश के प्रति जज्बा दिखा।  नगर में बडे पैमाने पर तिरंगा यात्रा निकली।

हनुमत बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक राजेश जायसवाल के नेतृत्व में बच्चियों द्वारा मनमोहक तिरंगा यात्रा निकाला गया। इस यात्रा में एनसीसी, स्काउट गाइड, ब्लैक कमांडो ,के साथ अमर शहीदों का माल्यार्पण चित्र लेकर बच्चियां बृहद पैमाने पर तिरंगा लेकर चलती हुई दिखाई दी। वहीं भारत माता के स्वरूप में एक हाथ में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करती हुई दिखाई दी।

बच्चियों ने तिरंगा यात्रा में एक हाथ में तिरंगा दूसरे हाथ से भारत माता की जय का उद्घोष करती हुई कछवां के विभिन्न वार्ड व नगरों का भ्रमण किया।  नामित सभासद/मझवां विधान सभा अध्यक्ष वैश्य समाज 397 मझवां/प्रत्याशी आदर्श नगर पंचायत कछवां बृजेश कुमार गुप्ता उसके साथ अन्य विद्यालय कैंब्रिज कान्वेंट स्कूल कछवा के द्वारा भी बड़ी संख्या में छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाला।  समुच्चा नगर तिरंगा में दिखाई देने लगा, पंडित लोकपति त्रिपाठी इंटरमीडिएट कॉलेज, कछवा क्रिश्चियन स्कूल, पंडित रामकिंकर विकास विद्यापीठ वह मदरसा हिदायत उल इस्लाम व पूर्व माध्यमिक विद्यालय कछवा का नेतृत्व एबीएससी व प्रधानाचार्य के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का परिचय दिया।

इस मौके पर हनुमान दास जायसवाल, सोहन श्रीमाली, शशि शेखर श्रीवास्तव, बृजेश गुप्ता नेता जी, हरिओम रस्तोगी, भाजपा कछवां मण्डल उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी गुप्ता, सेरू गुप्ता, जितेन्द्र गुप्ता, जावेद आलम, रानू मोदनवाल, अजय उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!