बाढ की विभीषिका

जिलाधिकारी के दिशा निर्देश एवं उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में एनडीआरएफ की मदद से की गयी रेस्क्यू की कार्यवाही

0 बाढ़ प्रभावितो के मध्य 11245 पशुओ का टीकाकरण एवं 910 पशुओ का किया गया उपचार जनपद में अब तक 1663 पशु बाढ़ से प्रभावित

0 जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक स्तर पर राहत के दिये गये निर्देश

0 14060 लंच पैकेट व 365 राशन किट अब तक किया गया वितरण

मीरजापुर। 

जनपद में बाढ़ के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार के द्वारा प्रत्येक प्रभावित गाॅव में स्वयं निगरानी करते हुये सम्बन्धित अधिकारियो को प्रत्येक स्तर राहत वितरण कार्य के निर्देश दिये गये हैं। प्रभावित ग्रामो में स्वय जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी व उप जिलाधिकारी सदर व चुनार के द्वारा निरन्तर निरीक्षण व पर्यवेक्षण किया जा रहा हैं। बाढ़ राहत एवं बचाव कार्य के लिये जनपद में एन0डी0आर0एफ0 की टीम के माध्यम से बचाव कार्य किया जा रहा है तथा उप िजलाधिकारी सदर व चुनार के द्वारा बाढ़ प्रभावित मकानो की आबादी को विस्थापित करने एवं समस्त आवश्यक व्यवथाए सुनिश्चित करायी जा रही है तथा प्रभावित को राशन किट व लंच पैकेट का वितरण किया जा रहा हैं। इसी प्रकार प्रभावित पशुओ को भी प्रत्येक स्तर राहत पहुॅचाने के निर्देश दिये गये हैं।

जनपद में अब तक बाढ़ प्रभावितो के मध्य 11245 पशुओ का टीकाकरण एवं 910 पशुओ का उपचार किया गया ा तथा जनपद में अब तक 1663 पशु बाढ़ से प्रभावित हुये है जिनका उपचार किया गया। बाढ़ प्रभावितो को जनपद में अब तक 14060 लंच पैकेट व 365 राशन किट का वितरण किया गया। प्रभावित जनता का किया गया रेस्क्यू
बाढ़ कंट्रोल रूम में प्राप्त जानकारी के आधार पर उपजिलाधिकारी, सदर के नेतृत्व में छक्त्थ् की मदद से ग्राम अनिरुध्दपुर पूरब पट्टी में सुभाष एवं रोहित नामक दो व्यक्तियों का बचाव किया गया।

अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल ने जनपद मीरजापुर में संभावित बाढ़ का परिदृश्य के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि 30 अगस्त 2022 को सांय 06 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगा नदी का चेतावनी जलस्तर- 76.724 मीटर, गंगा नदी का खतरे का जलस्तर- 77.724 मीटर, 30.08.2022 02 बजें वर्तमान जलस्तर- 78.02 मीटर, वृद्धि दर- -1 बउध्ीत (घटोतरी) हैं। उन्होने बताया कि जनपद मीरजापुर में बाढ़ प्रभावितों के मध्य पशु राहत का आंकडा अब तक कुल 910 (छोटे एवं बड़े) पशुओं का उपचार किया गया। अब तक कुल 11245 पशुओं का टिकाकरण किया गया है। अब तक कुल 1663 पशु प्रभावित हुये हैं, जिनके लिये आवश्यकता अनुसार राहत के प्रबंध किये गये हैं।बाढ़ कंट्रोल रूम कि कार्यशैली की जानकारी देते हुये बताया कि बाढ़ प्रभावितों के मध्य राहत पहुंचाने हेतु जनपद एवं तहसील स्तरीय बाढ़ कंट्रोल रूम का गठन किया गया है, जिनमें प्राप्त शिकायतों के समाधान कि समीक्षा निरंतर जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) द्वारां कि जाती है।

जिला बाढ़ कंट्रोल रूम (05442-253630/ 256357) में प्राप्त शिकायतों को तत्काल तहसील कंट्रोल रूम एवं संबंधित बाढ़ चैकी में सूचित किया जाता है तदोपरांत, जिला कंट्रोल रूम निरंतर शिकायतकर्ता एवं संबंधित विभाग से शिकायत के निस्तारित होने तक संपर्क में रहता है। उन्होने बताया कि तहसील सदर प्रभावित ग्राम-130, प्रभावित ग्राम का विवरण-आबादी व फसल व आवागमन प्रभावित ग्राम-13, हरसिंहपुर, मल्लेपुर इत्यादि, फसल व आवागमन प्रभावित-10 पिपराडांड, बेदौली कला इत्यादि,केवल फसल प्रभावित ग्राम -106, लेडु, चपउर कला इत्यादि, केवल आवागमन प्रभावित ग्राम-1बसही ग्राम हैं। राहत- 70 नाव एवं 9 मोटर बोट संचालित, 12810 लंच/डिनर पैकेट वितरित, 185 राशन किट वितरित। विस्थापितों के लिए राहत शिविर हेतु निर्धारित स्थल महेश भट्टाचार्य इंटर कालेज, अकोढी, एस. के. कन्या महाविद्यालय तिलठी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुजेहरा कला स्थित गोहानी।

इसी प्रकारतहसील चुनार में , प्रभावित ग्राम-131, प्रभावित ग्राम का विवरण- आवागमन व कृषि प्रभावित-10 पिपरही,धन्नू पुर, ,रामगढ़ इत्यादि। केवल फसल प्रभावित-101 सरैया ,नियमतपुरकला इत्यादि। आवागमन व आबादी व कृषि प्रभावित ग्राम-20 समसपुर, धौरहरा, टम्मलगंज इत्यादि। राहत- 55 नाव व 18 मोटर वोट संचालित,180 राशन किट वितरित, 1250 लन्च पैकेट वितरित, विस्थापितों के लिए राहत शिविर हेतु निर्धारित स्थल, प्राथमिक विद्यालय अदलपुरा, प्राथमिक विद्यालय बाढ़ प्रभावितों के लिए संचालित किचन,पंचायत भवन खैरा, पी0डी0एन0डी0 इण्टर कालेज चुनार, प्राथमिक पाठशाला बगहीं है।

प्रभावित ग्रामों में जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), उपजिलाधिकारी सदर एवं चुनार तथा तहसीलदार सदर एवं चुनार द्वारा निरंतर निरक्षण पर्यवेक्षण किया जा रहा है। बाढ़ राहत एवं बचाव कार्य को जनपद में बुलाई गयी छक्त्थ् कि टीम के माध्यम से किया जा रहा। उपजिलाधिकारी सदर एवं चुनार के स्तर पर बाढ़ प्रभावित मकानों कि आबादी को विस्थापित करने कि समस्त आवश्यक व्यावस्ताएँ कि गयी हैं। मरून्ड ग्राम के प्रभावितों को राशन किट वितरित कि जा रही है जिसमें निम्नांकित सामग्री हैं।
राशन खाद्य सामाग्री में लाई 05 किग्रा, भुना चना 02 किग्रा, गुड़ 01, किग्रा, बिस्कुट 10 पैकेट, माचिस 01 पैकेट, मोमबत्ती एक पैकेट, नहाने साबुन- 02 पीस, आटा -10 किग्रा, आलू, चावल-10 किग्रा, अरहर दाल-2 किग्रा, नमक-0.5 किग्रा, हल्दी- 250 ग्राम, मिर्च-250 ग्राम, धनिया/सब्जी मसाला- 250 ग्राम, रिफाइंड एक लीटर रखा गया हैं जिसे मा0 मंत्री जी द्वारा प्रभावितो को वितरण किया गया।

।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!