News

जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरुकता एवं जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से भारत सरकार चला रही देशव्यापी “विकसित भारत संकल्प यात्रा”

मिर्जापुर।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। इन योजनाओं के प्रति जागरुकता एवं जन भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से भारत सरकार देशव्यापी “विकसित भारत संकल्प यात्रा” 21 नवम्बर 2023 से चल रही है। यह यात्रा जिले के सभी ग्राम पंचायत और शहरी निकायों में भी चलेगी। यह यात्रा आगामी 10 दिसम्बर 2023 को हलिया वि0ख0 के बनवा व लायन, सीटी वि0ख0 के देवरी व धौरूपुर, छानबे वि0ख0 के खैरा, डंगहर, जमालपुर वि0ख0 के डूही खुर्द, विसौरा कलां, कोन वि0ख0 के सेमरा व लखनपुर, राजगढ़ वि0ख0 के रैकरी व रामपुर 33 एवं नरायनपुर वि0ख0 के समसपुर, रैपुरिया (चुनार) ग्राम पंचायत में तथा 11 दिसम्बर 2023 को हलिया वि0ख0 के नैडी कठारी व देवहट, सीटी वि0ख0 के देवापुर पचवल व चेरूईराम, छानबे वि0ख0 के कोठरा मिश्रान व कोलेपुर, जमालपुर वि0ख0 के जमालपुर व शेरवा, कोन वि0ख0 के मवैया व जगदीशपुर, नरायनपुर वि0ख0 के जमुई व बल्लीपुर एवं राजगढ़ वि0ख0 के देवपुरा व पथरखुरा में मोदी के गारंटी वाली गाड़ी जायेगी। जिसमें यात्रा के दौरान केन्द्र व प्रदेश सरकार की चल रही योजनाओं के संबंधित अधिकारी (आपुर्ति विभाग, ग्राम विकास विभाग, शिक्षा विभाग, पोस्ट ऑफिस, कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग के साथ लेखपाल) उपस्थित रहेंगे । कार्यक्रम में लगाये गये जिम्मेदार भाजपा पदाधिकारी पात्र व्यक्तियों से संपर्क करके कार्यक्रम स्थल पर सरकार ( केन्द्र व प्रदेश ) की चल रही किसी भी योजनाओं में रजिस्ट्रेशन हेतु प्रेरित करेंगे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे ने दिया।

 

ग्राम वासियों ने वाहन का जोरदार स्वागत किया और बड़े लगन के साथ कार्यक्रम को सुना

शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा मोदी के गारंटी वाली गाड़ी मीरजापुर जनपद के हलिया वि0ख0 के महुगढ़ व मझिगवां, सीटी वि0ख0 के हुरुवा व अर्जुनपुर पाठक, छानबे वि0ख0 के मिश्रपुर, नगवासी, जमालपुर वि0ख0 के ढेलवासपुर ककरही, लठिया सहिजनी, कोन वि0ख0 के धौरहरा व मनौवा, राजगढ़ वि0ख0 के कलवारी माफी, धनावल एवं सीखड़ वि0ख0 के कुशहां ग्राम पंचायत में गई। जहाँ ग्राम वासियों ने वाहन का जोरदार स्वागत किया और बड़े लगन के साथ कार्यक्रम को सुना। विधायक नगर पं0 रत्नाकर मिश्र अपने विधानसभा में कोन ब्लॉक के ग्राम धौरहरा में उपस्थित रहकर ग्राम वासियों को संदेश देते हुए बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। आगे यह भी बताया कि इस यात्रा के जरिए उन पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है, जो अभी तक वंचित रहे हैं।
इस अवसर पर भाजपा के मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल के कार्यक्रम संयोजकगण, पदाधिकारीगण, मोर्चा के पदाधिकारीगण के साथ उमेश सिंह जिला कार्यसमीति सदस्य भाजपा, दीपक सिंह मंडल अध्यक्ष भाजपा, अनिल सिंह, उमेश तिवारी पूर्व मंडल महामंत्री भाजपा, बृजभान सिंह मंडल महामंत्री भाजपा, विजय शक्ति दुबे, कुलश्रेष्ठ सिंह, शिव प्रकाश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, शिव प्रताप सिंह, राजेश यादव के साथ आदि लोग उपस्थित रहे। जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे ने दिया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!