मिर्जापुर। शुक्रवार को एचडीएफसी बैंक डंकीनगंज शाखा के बैनर तले नीरज श्रीवास्तव की अध्यक्षता में तथा विन्ध्य फाउन्डेशन ट्रस्ट व रोट्रेक्ट क्लब ऑफ गौरव मीरजापुर की सहभागिता से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मण्डलीय चिककत्सालय प्रमुख अधीक्षक डॉक्टर तरुण सिंह को बुके देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात डॉक्टर तरुण ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। डॉक्टर भूपेंद्र सिंह ने 26 रक्तदाताओ का स्वास्थ्य परीक्षण किया जिसमे 17 लोगो ने सफल रक्तदान किया। विंध्य फाऊंडेशन ट्रस्ट के सचिव अभिषेक साहू ने रक्तदाताओं को रक्तदान के फायदे समझाए तथा लोगो से रक्तदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए अपील किया। विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्णानन्द हैहयवंशी एवं रोट्रेक्ट क्लब गौरव के अध्यक्ष शक्ति श्रीवास्तव ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। रक्तदान को सफल बनाने में ब्लड कलेक्शन एंड ट्रांसपोर्ट बैन की टीम में जनसंपर्क अधिकारी रामकुमार गुप्ता, एलटी अमित पटेल, राम सजीवन, काउन्सलर माला सिंह का सहयोग रहा। मौके पर विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट के उपाध्यक्ष आशुतोष, सहसचिव दीपक गुप्ता, विनय कुमार, अक्षत गुप्ता, शशांक गुप्ता , हर्षित वर्मा , अतुल सिंह , स्वतंत्र सिंह आदि की उपस्थिति रही। रक्तदान करने वालों में – प्रियांशु जायसवाल, अजय उपाध्याय ,अमित कुमार, ऋषभ मिश्रा, जगमित्र सिंह, राकेश कुमार, रिंकू विश्वकर्मा, इंद्रा गिरी, आकाश कुमार बघेल, विष्णु कसेरा, रूद्रेश कुमार, नीरज श्रीवास्तव, जगमीत सिंह, आशीष अग्रवाल, दीपक सिंह, प्रज्वल साहू, सोहनलाल विश्वकर्मा आदि रहे।
26 रक्तदाताओ का स्वास्थ्य परीक्षण, 17 लोगो ने किया सफल रक्तदान
You May Also Like
विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया नजागस्कता कार्यक्रम
- June 5, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर।उ० प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में शुक्रवार, 05 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के…
व्यापारी संवाद कार्यक्रम का किया आयोजन; जीएसटी मे पंजीकरण , जीएसटी 2.0 सुधार , जीएसटी कंप्लायंस व संबंधित समस्याओं पर विचार-विमर्श
- June 5, 2026
- 0 Comments
विमलेश अग्रहरि, मीरजापुर। आयुक्त राज्य कर उत्तर प्रदेश द्वारा दिए गये निर्देशों के क्रम में संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक),…
‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ थीम पर भव्य कार्यक्रम आयोजित कर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया पौधरोपण
- June 5, 2026
- 0 Comments
0 केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हुआ आयोजन0 जनपद…





