News

विकसित भारत संकल्प यात्रा मोदी के गारंटी वाली गाड़ी का हलिया मे जोरदार स्वागत

हलिया, मिर्जापुर।
मंगलवार, 12 दिसंबर 2023 को विकसित भारत संकल्प यात्रा मोदी के गारंटी वाली गाड़ी मीरजापुर जनपद के हलिया वि0 ख0 के बंजारी कला व मड़वा धनावल, सीटी वि0ख0 के अनंतराम पट्टी व महेवा, छानबे वि0ख0 के कोठरा कंतित व बौंता विशेसर सिंह, जमालपुर वि0ख0 के बिक्सी व बियरही, कोन वि0ख0 के मल्लेपुर व मझिगवां, राजगढ़ वि0ख0 के राजगढ़ व राजापुर एवं नरायनपुर वि0ख0 के पिरल्लीपुर व जलालपुर मैदान ग्राम पंचायत में गई। जहाँ ग्राम वासियों ने वाहन का जोरदार स्वागत किया और बड़े लगन के साथ कार्यक्रम को सुना। विधायक चुनार अनुराग सिंह अपने विधानसभा में नरायनपुर ब्लॉक के ग्राम जलालपुर मैदान में उपस्थित रहकर ग्राम वासियों को संदेश देते हुए बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। आगे यह भी बताया कि इस यात्रा के जरिए उन पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है जो अभी तक वंचित रहे हैं।
इस अवसर पर भाजपा के मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल के कार्यक्रम संयोजकगण, पदाधिकारीगण, मोर्चा के पदाधिकारीगण के साथ उमेश सिंह जिला कार्यसमिति सदस्य भाजपा, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा गंगासागर दूबे, प्रवीण पाण्डेय, महेश गुप्ता, दीपक सिंह, अनिल सिंह, संतोष कुमार सिंह, बैजनाथ प्रजापति, जीत बहादुर सिंह, ज्ञानेश्वर दूबे, रामकुमार सिंह के साथ आदि लोग उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे ने दिया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!