मिर्जापुर। आज दिनांक 03/01/2024 को मासिक साइबर जागरुकता दिवस के अवसर पर साइबर अपराध से संबन्धित घटनाओं के रोक थाम के लिये जनपद मीरजापुर शहर के रेलवे स्टेशन पर इस कार्यशाला में साइबर थाना के प्रभारी निरी0 ओम नारायण सिंह द्वारा साइबर अपराध एवं साइबर अपराध की रोकथाम, महिला संबंधी साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी गयी तथा साइबर अपराध क्या है, साइबर अपराध के प्रकार, तथा उनसे कैसे बचा जाये उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी, प्रमुख रूप से फेसबुक , व्हाट्सएप , सोशल साइट्स के सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी व हे0का0 बृजेश सिंह द्वारा UPI, VOILET, इण्टरनेट बैंकिंग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी , इसके अतिरिक्त का0 संजीत मौर्या द्वारा साइबर अपराध के हेल्प लाईन नं0- 1930 के बारे में भी जानकारी दी गयी तथा साइबर अपराध के संबंध में NCRB/साइबर क्राइम पोर्टल की वेबसाईट www.cybercrime.gov.in के बारे में जानकारी दिया गया । इस मौके पर विभिन्न जनपद के यात्रीगण तथा आम जनता को साइबर अपराध से बचाव हेतु पम्पलेट वितरित किया गया।
साइबर क्राइम थाना मीरजापुर द्वारा साइबर जागरूकता के लिए कार्यशाला का आयोजन
You May Also Like
नवोदयन अधिकारियों ने विद्यार्थियों से साझा किए अपने अपने अनुभव
- September 6, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पटेहरा कला में रविवार को पूर्व नवोदयन अधिकारियों का आगमन हुआ। इस…
सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में शिक्षक दिवस पर उत्साह और सृजनात्मकता का संगम
- September 6, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर। सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। प्रातःकालीन…
क्रशर प्लांट पर चार मजदूरों की मौत मामले मे पांच नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज; लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का लगाया आरोप
- September 6, 2026
- 0 Comments
0 ब्लास्टिंग के कंपन से डग और कमरा गिरने से हुआ था हादसा0 परिजनों की तहरीर पर बीएनएस…





