News

स्कूल चलो अभियान के तहत नामांकन रैली निकाल शिक्षा की अलख जगाई

मीरजापुर।
शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को गुडवीव सपोर्टेड बालमित्र समुदाय कार्यक्रम और कंपोजिट स्कूल कुकरौठी के बैनर तले के छात्र-छात्राओं द्वारा ‘स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत एक भव्य नामांकन रैली निकाली गई।

हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियाँ और बैनर लेकर निकले बच्चों ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। “आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे” और “पढ़ी-लिखी जब होगी माता, घर की सुधरेगी कुशलता” जैसे नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। रैली के माध्यम से अभिभावकों को अपने बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराने और उन्हें नियमित स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान कार्यक्रम के क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य 6- 14 वर्ष के सभी बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है जिससे वो बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकें!
रैली के दौरान शिक्षकों ने घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क किया और उनसे बातचीत की। कई अभिभावकों ने मौके पर ही अपने बच्चों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू करने में रुचि दिखाई।

रैली कार्यक्रम प्रबंधक रामस्वरूप गुर्जर के दिशा निर्देश और स्कूलकी प्रधानाध्यापिका कमला यादव, मनोरमा देवी के नेतृत्व में किया गया जिसे नीलम चौहान, सोनी कनौजिया, चंद्रभूषण सरोज, इंद्रेश कुमार, सरिता देवी, प्रज्ञा पटेल और प्रिया सेन के सहयोग से पूरा किया गया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!