News

मीरजापुर। गुरुवार, 23.04.2026 को थाना राजगढ़ क्षेत्रांतर्गत स्थित कृषक डिग्री कॉलेज की छात्रा को उसके बहनोई अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर भगाने के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुई।

सूचना पर तत्काल थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना से सम्बन्धित 3 अभियुक्तगण अमित कुमार पुत्र रामाश्रय मौर्या निवासी बारी महेवां थाना करमा जनपद सोनभद्र, विकास पाण्डेय पुत्र कालेन्द्र पाण्डेय निवासी उचकादई थाना करमा जनपद सोनभद्र व निशान्त त्रिपाठी पुत्र ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी निवासी उचकादई थाना करमा जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर लिया गया।

 । थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा घटना से सम्बन्धित अभियोग मु0अ0सं0- 58/2026 धारा 87 बीएनएस पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा छात्रा को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया ।*

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!