0 1 से 15 मई तक निःशुल्क ओपीडी, जांच, भर्ती, इलाज, भोजन, बेड एवं तीमारदारो को भी भोजन की रहेगी सेवा उपलब्ध
0 चेयरमैन डा. जगदीश सिंह पटेल ने अधिक से अधिक लाभ उठाने की की अपील
मीरजापुर।
अति पिछडे मडिहान तहसील के ग्रामीण निवासियो और असहायों के लिए भारत रत्न सरदार पटेल हॉस्पिटल देवरी कला मड़िहान में 01 मई 2026 से 15 मई 2026 तक निशुल्क मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
हास्पिटल के चेयरमैन एवं जिला सहकारी बैंक मीरजापुर सोनभद्र के सभापति डॉ. जगदीश सिंह पटेल के प्रयास से उच्च श्रेणी के डॉक्टर आलोक सिंह (जनरल मेडिसिन) एमबीबीएस. एमडी, डॉ. श्वेता सिंह (स्त्री रोग विशेषज्ञ) एमबीबीएस एमडी, डॉ. रविप्रकाश (हड्डी रोग विशेषज्ञ) एमबीबीएस एमडी, डॉ० पियुष श्रीवास्तव (जनरल सर्जन), डॉ. प्रिया सिंह (स्त्री रोग विशेषज्ञ), अजित कुमार पटेल (Nursing Supriertermale net), सुशील (GNM), सीमा (GNM), रोहित (DPFTARMA), इंद्रेश (PHARMA), अतिशसिंह (DMLT), अनुराधा सिंह (EM.S.ED/OT), शुष्मा पाल (AT), आदित्य (GNM), प्रांजल चौबे (GNM), EL HOSTPITAL LE, बारीक अहमद (U.sion Technicians AN आदि के सहयोग से कैंप का संचालन बखूबी किया जा रहा है।
मेगा कैम्प में सभी प्रकार के ऑपरेशन निःशुल्क एवं निःशुल्क मरीज भर्ती करके इलाज एवं सभी प्रकार के रक्त जाँच एक्सरे की सुविधा उपलब्ध कराकर निशुःल्क दवाई वितरण एवं मरीज एवं मरीज के साथ रहने वाले परिजन को निशुःल्क भोजन की सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है। चेयरमैन डा. जगदीश सिंह पटेल ने बताया कि प्रतिदिन लगभग तीन सो मरीजो का उपचार किया जा रहा है। निवेदन किया है कि 1 से 15 मई तक चलने वाले इस स्वास्थ्य शिविर मे पहुचकर सभी जन पूर्ण लाभ उठाये। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल हेल्पलाईन 9260941160 पर भी संपर्क कर सकते है।





