मीरजापुर।
31 जुलाई 2026 को आर.के. मीणा पुलिस अधीक्षक आपरेशन द्वारा पुलिस लाइन स्थित माँ विन्ध्यवासनी सभागार कक्ष में पुलिस विभाग में निरन्तर सेवा प्रदान करते हुए अपनी अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 5 पुलिसकर्मियों को विदाई दी गयी।
सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मी उपनिरीक्षक ना0पु0 हरिद्वार मिश्र, उपनिरीक्षक ना0पु0 लालमणि यादव, उप निरीक्षक ना0पु0 सुनील कुमार राय, उप निरीक्षक ना0पु0 ओम प्रकाश वर्मा व शिशिधर मिश्रा (ऐच्छिक) को विदाई समारोह में पुष्प माला पहनाकर, अंग वस्त्र व छाता भेंट करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके सुखद, सफल एवं आनन्दमय भावी जीवन की कामना की गई। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।





