मीरजापुर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी गतिविधि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के कार्यक्रम मे कक्षा 6 से 12 वर्ष तक के बच्चे जिनकी आयु 10 वर्ष से 17 वर्ष के बीच हो, विभाग द्वारा निर्धारित मुख्य विषय विकसित भारत के लिए विज्ञान एवं नवाचार के पांच उप विषयो मे से किसी एक उप विषय पर अपने स्थानीय स्तर की समस्या पर दो बच्चों का समूह बनाकर किसी सक्षम मार्गदर्शक के मार्गदर्शन मे अपना लघु शोध पत्र विद्यालय स्तर, जनपद स्तर, राज्य स्तर, राष्ट्रीय स्तर पर अपने शोध पत्र प्रस्तुत करते हैं।
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्यवयक सुशील कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस कार्यक्रम के प्रथम चरण के अंतर्गत 1अगस्त को जिला आयोजन समिति द्वारा मार्गदर्शक शिक्षक कार्यशाला का आयोजन किया गया था, जिसमे माध्यमिक विद्यालयों के सभी बोर्डो के कम विद्यालयों के विज्ञान अध्यापको ने प्रतिभागिता की थी, जबकि इस वर्ष जनपद के सभी विद्यालयों के 1000 बच्चो के ग्रुप का पंजीकरण कराने का लक्ष्य दिया गया हैं। अभी पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अगस्त निर्धारित की गयी हैं। अभी तक कुछ विद्यालयों के 180 प्रोजेक्ट ही http//n-csc पोर्टल पर पंजीकृत किये गए है।
इस संदर्भ मे जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार दीक्षित द्वारा पुनः सभी बोर्डो के विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को पत्र भेजे गए हैं कि किसी भी दशा मे सभी विद्यालय अपने विद्यालयों के अधिक से अधिक छात्रों का पंजीकरण कराकर इस गतिविधि मे बच्चो को अवश्य प्रतिभाग कराये। पंजीकरण न कराने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। विद्यालय स्तर का कार्यक्रम सितंबर माह मे एवं जनपद स्तर का कार्यक्रम अक्टूबर माह के अंत मे आयोजित किया जायेगा जिसके लिए पहले भी पत्र भेजा जा चुका हैं।





