सरप्लस शिक्षकों के अन्तःजनपदीय स्थानान्तरण हेतु 46 शिक्षकों ने प्रस्तुत किया विद्यालय विकल्प
मीरजापुर। सचिव उत्तर बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद में योजित विशेष अपील संख्या 398/2026 सौरभ कुमार सिंह व 06 अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य में माननीय उच्च न्यायालय के पारित आदेश दिनांक 24.08.2026 के अनुपालन में ऐसे सरप्लस शिक्षक/शिक्षिका जिनके द्वारा आपत्तियाँ उपलब्ध नही करायी गयी है।
उनके अन्तःजनपदीय स्थानान्तरण / समायोजन की कार्यवाही शासनादेश दिनांक 14 नवम्बर 2025 में निहित प्राविधानानुसार पूर्ण करते हुए अवगत कराने हेतु प्रदान किये निर्देश के अनुपालन में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार की सदस्यता में गठित जनपदीय समिति के सदस्यों के समक्ष कुल 46 शिक्षक / शिक्षिकाओं द्वारा अन्तःजनपदीय स्थानान्तरण / समायोजन हेतु विद्यालय का विकल्प प्रस्तुत किया गया। बैठक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा उपस्थित रहे।





