News

हरियाली पुरुष ने प्रधानाध्यापक मनीष कुमार दुबे तथा सहायक अध्यापक राजीव सिंह को किया सम्मानित

मीरजापुर।
बेसिक शिक्षा परिषद अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कपसौर पहाड़ी के प्रांगण में हरियाली और पर्यावरण संरक्षण विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता हरियाली पुरुष विजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा बच्चों को अपने विद्यालय और घर के आसपास पौधारोपण करने, प्लास्टिक का प्रयोग कम करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय परिसर में विगत वर्षों के लगाए गए वृक्षों के आशातीत वृद्धि पर खुशी जाहिर की गई।

श्रीश्रीवास्तव ने बताया कि विगत वर्षों में उनके द्वारा जो पौधे लगाए गए थे, वह आज पेड़ बन गए हैं, यह उनके तथा इस विद्यालय परिवार के लिए सुखद अनुभूति है। आज विद्यालय हरा- भरा वातावरण में बेहतर तरीके से संचालित है, जिसे देखकर बहुत ही अच्छा लगा।

विद्यालय परिवार द्वारा श्री श्रीवास्तव को 21 पौधे भेंट किए गए, जिसे श्री श्रीवास्तव ने विद्यालय परिसर में स्थापित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनीष कुमार दुबे तथा सहायक अध्यापक राजीव सिंह को अंग वस्त्र तथा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!