News

बसपा का सेक्टर/बूथ स्तरीय बैठक संपन्न

मीरजापुर। गुरुवार, 10 सितम्बर को बहुजन समाज पार्टी नगर विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर 8 डिंगुरपट्टी का सेक्टर/बूथ स्तरीय बैठक कमासिन अंबेडकर पार्क में जिला उपाध्यक्ष सद्दाम राईन की अध्यक्षता में हुआ।

मुख्य अतिथि अमरजीत गौतम मुख्य मंडल प्रभारी मिर्जापुर मंडल ने कार्यकर्ताओ को बसपा प्रमुख बहन मायावती की निर्देशों को बताते हुए आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को
लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों व विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि बसपा कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए काम करना होगा।

विशिष्ट अतिथि सुरेन्द प्रसाद मौर्य मंडल प्रभारी रहे। संचालन विधानसभा अध्यक्ष संजय कुमार गौतम ने किया।
बैठक में विधानसभा प्रभारी मुन्ना लाल गौतम, सेक्टर अध्यक्ष शेषमनी भारती, सेक्टर महासचिव मुलायम यादव, बूथ अध्यक्ष ओम प्रकाश, कृष्ण कुमार, गोबिंद प्रजापति, जितेंद्र कुमार, रोहित कुमार, गया प्रसाद, आशु कुमार, चंद्रभान, रुद्र प्रताप, आशीष कुमार, हँस लाल, राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!