News

विश्व हिंदू परिषद का 62वा स्थापना दिवस धूमधाम से मना

मीरजापुर। नगर में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना दिवस कार्यक्रम धुंधी कटरा में संपन्न हुआ। शुभारंभ चक्रधारी श्रीकृष्ण व राम दरवार के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके मुख्य अतिथि विहिप के प्रान्त उपाध्यक्ष विद्याभूषण दूबे ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना 29 अगस्त 1964, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन सांदीपनि साधनालय पवई मुंबई स्वामी चिन्मयानंद का आश्रम में परम पूज्य गुरुजी माधव सदाशिवराव गोलवलकर द्वितीय सरसंघचालक, दादासाहब आप्टे, हिंदुस्तान समाचार एजेंसी के संस्थापक आदि ने किया था।

1960 के दशक में संघ के चिंतन में आया कि हिंदू समाज जाति, भाषा, पंथ में बंटा है, उसे एक सूत्र में बांधना जरूरी है, ईसाई मिशनरियों द्वारा वनवासी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण, विदेशों में रह रहे हिंदुओं का कोई संगठनात्मक सहारा नहीं था, हिंदू की आस्था राम, कृष्ण, गोमाता, मंदिरों का अपमान न हो, इसी चिंतन से दादासाहब आप्टे ने समाज के सभी संप्रदायों के प्रमुखों को एक मंच पर बुलाने का विचार रखा, जिसमें पहली बैठक 29 अगस्त 1964 को हुई।

उस दिन कुल 40-45 विशेष आमंत्रित लोग थे, जो भारत के सभी मत-पंथों का प्रतिनिधित्व करते थे। इस बैठक में संत स्वामी चिन्मयानंद, राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज, स्वामी सत्यमित्रानंद, सिख समुदाय से मास्टर तारा सिंह, जैन समाज से आचार्य सुशील मुनि जी महाराज बौद्ध से के.एम. मुंशी (भारत के पूर्व कृषि मंत्री), गीता प्रेस गोरखपुर के संस्थापक हनुमान प्रसाद पोद्दार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से श्री गुरुजी गोलवलकर उपस्थित रहे थे।

विशिष्ट अतिथि जी.डी.बिन्नानी पी. जी. कालेज के प्राचार्य डॉ. अशोक सिंह ने अपने वक्तव्य में बताया की हिंदू समाज को संगठित और जागृत करना ,हिंदू धर्म के स्वत्वों, मानबिंदुओं और जीवन मूल्यों की रक्षा और संवर्धन, विश्वभर में फैले हिंदुओं से संपर्क, उनकी सहायता और सुदृढ़ीकरण
और हिंदू की परिभाषा दी गई “भारत में विकसित हुए जीवन मूल्यों में आस्था रखने वाला या स्वयं को हिंदू कहने वाला हर व्यक्ति हिंदू है। “मुख्य बिंदुओं पर चर्चा हुई।

जिलाध्यक्ष हरिशंकर मिश्र ने कहा कि इस समय अपने बच्चों को संस्कार देने की जरूरत है, हर घर में साप्ताहिक सत्संग हो, एक समय का भोजन परिवार के सभी लोग साथ में करे। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष राज माहेश्वरी व संचालन नगर मंत्री बृजेश गुप्ता ने किया।

प्रान्त सत्संग प्रमुख महेश तिवारी, विभाग संयोजक प्रवीण, जिला सहमंत्री अभय मिश्र, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अरविन्द सारस्वत, विमर्श प्रमुख अशोक दुबे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री अशुकांत चुनाहे, लक्ष्मीकांत पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!