कार के धक्के से बाईक सवार दो लोगो की मौत
0 नगर विधायक ने अपनी गाडी से इलाज हेतु भिजवाया
मीरजापुर।
विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे मार्ग पर वृद्धाश्रम के पास गुरुवार की देर रात तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक में धक्का मार दिया। जिससे बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिर घायल अवस्था में पड़े रहे। क्षेत्र भ्रमण कर लौट रहे नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने सड़क किनारे घायल अवस्था में दोनों युवकों को देख अपने साधन से मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान एक युवक की मंडलीय अस्पताल में जबकि दूसरे की वाराणसी में मौत हो गई। विंध्याचल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों युवक विंध्याचल के चिकान टोला निवासी हैं।
गुरुवार की देर शाम को चिकान टोला निवासी 35 वर्षीय भारत पाल पुत्र स्वर्गीय भरोसे पाल और 45 वर्षीय दीनू पाल पुत्र लालजी पाल एक ही बाइक पर सवार होकर प्रयागराज की ओर से विंध्याचल अपने घर आ रहे थे। वृद्धाश्रम के पास जैसे ही पहुंचे पिछे से आई तेज रफ्तार कार टक्कर मारते हुए निकल गई। टक्कर लगते ही दोनों युवक घायलावस्था में सड़क किनारे पड़े रहे। कुछ देर बाद नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्रा अपने क्षेत्र गैपुरा की ओर से अपनी कार से वापस विंध्याचल लौट रहे थे। रास्ते में सड़क किनारे घायल पड़े तड़फड़ा रहे युवकों पर पड़ी। विधायक गाड़ी रोकवारकर घायलों पर पास पहुंचे और बिना समय गंवाए घायलों को अपनी वाहन से मंडलीय अस्पताल पहुंचवाया।
मंडलयीय अस्पताल में भरत का उपचार चल रहा था। जबकि दीनू की हालत नाजुक देख वारणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया, लेकिन उपचार के दौरान एक युवक की मंडलीय अस्पताल में जबकि दूसरे की वाराणसी में मौत हो गई। विंध्याचल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक साथ दो युवकों की मौत से पूरे मोहल्लेवासी में मातम पसर गया है। यवुकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


