News

बाबा नीम करौली के पुण्यतिथि पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर कामे 15 ने किया रक्तदान
मीरजापुर।
11सितंबर, शुक्रवार को श्री साई परिवार सेवा संगठन के तत्वावधान में स्थानीय मंडलीय चिकित्सालय में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य के माध्यम से समाज में मानवता और सेवा की मिसाल पेश की गई। शिविर की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक अध्यक्ष शुभम गुप्ता द्वारा की गई।
शिविर में 20 लोगों ने रक्तदान के लिए अपना पंजीकरण कराया, जिनमें से स्वास्थ्य मानकों पर खरे उतरने वाले 15 पुरुष एवं महिलाओं ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया। शिविर में डॉ. डॉक्टर विनोद कनोजिया ने सभी रक्तदाताओं का गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें उचित परामर्श दिया।
रक्तदान के पश्चात जन संपर्क अधिकारी राम कुमार गुप्ता व शुभम् गुप्ता ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने समाज हित में दिए गए इस बहुमूल्य योगदान के लिए सभी दाताओं का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोगी संस्था ‘लीनेश क्लब आर्या की अध्यक्ष वंदना राय व सविता देवी सेवा ट्रस्ट विशेष सहयोग रहा।
भविष्य में भी जारी रहेंगे ऐसे आयोजन श्री साई परिवार सेवा संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि से ठीक पूर्व इस रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा और मानवता की भावना को और अधिक प्रबल करना था। संगठन ने आश्वस्त किया है कि भविष्य में भी वे नियमित रूप से रक्तदान एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करते रहेंगे। क्षितिज अग्रवाल, अमित गुप्ता, जितेन्दर बिंद, अश्वनी पंडा, आदित्य सिंह, प्रतीक गुप्ता, धीरज, वर्चसव, शिवम्, राकेश, राज, मनीष, अजय, कनुप्रिया, वंदना राय, सिंपल साध, शालिनी पाण्डेय, राहुल, निहाल दुबे, गौरांग खंडेलवाल आदि रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!