मडिहान विधायक ने किया राज्य पुरस्कार से पुरस्कृत शिक्षक दयानंद मिश्र को सम्मानित
फोटोसहित (5)
मीरजापुर।
मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित ब्लाक पहाड़ी के प्राथमिक विद्यालय सिद्धि के प्रधानाध्यापक दयानन्द मिश्र का आत्मीय भाव से सम्मान किया। विधायक ने अंग वस्त्रम ओढाकर स्मृति चिन्ह एवं अन्य सामग्री सौंप कर उन्हें बधाई दी और कहाकि शिक्षा के क्षेत्र मे विशेष उत्कृष्ट कार्य करने वाले, दूर दृष्टि रखने वाले अत्यन्त मेहनती अध्यापक दयानंद का सभी शिक्षकों को अनुकरण करना चाहिए और अपने अपने विद्यालय को समर्पण भाव से आगे ले जाने के लिए तत्पर रहना चाहिए।
इस मौके पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष राजनाथ तिवारी, जिला संगठन मंत्री अनिल त्रिपाठी, जिला कोषाध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरमानु सिंह, प्रदीप कुमार तिवारी ब्लाक अध्यक्ष लालगंज, चंद्र प्रकाश दुबे, सुरेन्द्र राय आदि मौजूद रहे।


