Uncategorized

विधायक ने परिजनो को सौंपे दैवी आपदा राहत कोष का चार चार लाख का चेक 
फोटोसहित (7)
मीरजापुर।
शनिवार, 12 सितंबर को पंचायत भवन हड़ौरा, मंडल-मड़िहान, विधानसभा-मड़िहान, जिला-मिर्जापुर में दैवी आपदा राहत कोष से दो लाभार्थियों को पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने चेक प्रदान किया। मानषी पुत्री अशोक कुमार निवासी ग्राम-गोड़टुटवां की नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई थी। जिसके तहत 4 लाख का चेक विधायक ने उनके परिजन को सौंपा। 
 वहीं, रितेश गोड़ पुत्र किशोर निवासी ग्राम कोटवा पांडेय का विंढमफाल जलाशय में डूबने से मौत हो गई थी। उनके परिजन को 4 लाख का चेक विधायक द्वारा सौंपा गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मड़िहान संतोष कुमार ओझा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!