News

ऐतिहासिक स्थलों को संजोने और संरक्षित करने नपाध्यक्ष की पहल, प्राचीन नागकुंड पर किया श्रमदान 
फोटोसहित (0, 4, 1)
मीरजापुर। नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने नगर के ऐतिहासिक स्थलों को संजोने और उनके संरक्षण को लेकर एक विशेष अभियान चलाया है। शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों, सभासद, भाजपा कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों के साथ कंतित स्थित तीन हजार साल से भी पुराने नागकुंड पर पहुंचकर श्रमदान किया। उन्होंने कुंड में उतर कर पानी में जमे काई और जल शैवाल को निकाल कर सफाई की। इसके साथ ही सीढ़ियों पर जमी घासों को उखाड़कर बोरी में इकठ्ठा किया।उन्होंने कहाकि मीरजापुर यह नागकुंड बहुत ही प्राचीन और ऐतिहासिक है, इसका हमारे पुराणों में भी उल्लेख किया गया है। इन्हीं ऐतिहासिक धरोहरों को संजोने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर होने वाले सेवा संकल्प अभियान, जो आगामी सत्रह सितम्बर से सत्रह अक्टूबर तक चलेगा। उस अभियान में नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले जितने भी ऐसे ऐतिहासिक धरोहर घंटाघर, पक्काघाट, नागकुंड, तारकेश्वर मन्दिर सहित ऐसे सभी धरोहरों पर स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान में सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों को भी आगे आकर ऐसे स्थानों को संरक्षित करने के लिए पहल करनी होगी।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिनके नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत को एक मजबूत, समृद्ध, विश्वसनीय और आर्थिक रूप से मजबूत राष्ट्र बनाने का काम किया है, उन्हें हम सब मिलकर इस अभियान को सफल बनाकर एक विशेष उपहार दे सकते। अब बारिश का दिन जाने वाला है, अब हम लोगों को अपने आस पास पानी नहीं जमा होने देना है, जिससे मच्छरों का प्रकोप न बढ़ सके, इसके लिए समाज के लोगों को आगे आना पड़ेगा और जब समाज खड़ा होता है तभी हम इस काम को कर सकते है, अपने मीरजापुर को हम सब मिलकर स्वच्छ और सुंदर बना सकते है।मेरे चलाये गए अभियान से प्रेरित होकर नागकुंड पर ही कुछ दिनों पहले ही दो क्रिएटर्स हिमांशु अग्रहरि और सचिन मौर्या ने अपने दोस्तों के साथ नागकुंड पर सफाई अभियान चलाकर उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाला था। मीरजापुर को भी स्वच्छ बनाने में ऐसे ही शहर के नौजवानों को आगे आना पड़ेगा, क्योंकि आना वाला भविष्य आपका है। नौजवान जब आगे आएंगे तब इस शहर को स्वच्छ रखने में मदद मिल सकेगी।
   इस मौके पर सभासद गोवर्धन यादव, राजकुमार दुबे, रोहन मिश्रा, अमित श्रीनेत, भोला मौर्या, सूरज निषाद, नरेश कौशल, गोवर्धन निषाद, राजकुमार निषाद सहित अन्य कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!