बैगलेश डें अभियान: बच्चों ने जलसंचय एवं प्रकृति आधारित गतिविधियों को सीखा
फोटोसहित
मीरजापुर। नगर पालिका परिषद स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय रानी कर्णावती नगर पालिका के बच्चों ने बैगलेश ड के दिन खेल-खेल के माध्यम से पर्यावरण शिक्षा और जल संरक्षण का को सीखा बच्चों ने रचनात्मक एवं क्रियात्मक ढंग से आज के दिन को भरपूर उपयोग करते हुए विद्यालय के अंदर जल संचय किस कैसे किया जाए प्रकृति को और उसके संतुलन को बनाए रखने के लिए बच्चों ने प्रकृति आधारित कार्य को किया। वृक्षारोपण एवं वृक्षारोपण से पूर्व मिट्टी के प्रकार और किस प्रकार से पौधों को संचित करते हुए उनके बराबर पोषण कैसे किया जाए। साथ ही हम जल को कैसे बचाएं वर्षा ऋतु में जल का संचय करके उसका क्या-क्या उपयोग किया जा सकता है। इस पर बच्चों ने बहुत ही सुंदर-सुंदर प्रयोगिक मॉडल तैयार किया वास्तविक धरातल पर सरकार की यह पर पहल बच्चों के कौशल विकास में अत्यंत सहायक सिद्ध हो रही है। आज बच्चे कुछ करके सीख रहे हैं सीखने के साथ-साथ जागरूक भी हो रहे हैं लोगों को जागरुक कर भी रहे हैं। विद्यालय की प्रधानाध्यापक राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त श्रीमती मधुरिमा तिवारी, शिक्षक मंजुला सिंह, जैनेंद्र सिंह ने बच्चों को मस्ती की पाठशाला प्रयोग आधारित शिक्षण में सहयोग प्रदान किया।


