News

विजय श्रीवास्तव मिर्जापुरी हिंदी साहित्य सेवा हेतु प्रशस्ति पत्र से सम्मानित
फोटोसहित
मीरजापुर।
राष्ट्रवादी हिंदी साहित्यकार मंच वाराणसी के तत्वावधान में पुस्तक समागम एवं हिंदी साहित्यकार संगम का आयोजन वाराणसी स्थित क्लासिक कैफे लंका में किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के कई सम्मानित साहित्यकारों को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य साहित्यकारों की प्रकाशित पुस्तकों को साहित्य प्रेमियों तक पहुंचाना तथा इसका संरक्षण करना है। इस अवसर पर साहित्यकार विजय श्रीवास्तव मिर्जापुरी को हिंदी साहित्य सेवा हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने हिंदी साहित्य के प्रचार प्रसार और पुस्तकों के संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डॉ हीरालाल मिश्र मधुकर, आनंद अमित, ‌ श्रीमती झरना मुखर्जी, डॉ दशरथ चौरसिया सहित कई वरिष्ठ साहित्यकार उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!