News

कछवां वासियों को जल्द मिलेगी जाम से राहत
0 ओवरब्रिज निर्माण अंतिम चरण में, केंद्रिय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने किया निरीक्षण
फोटोसहित
मीरजापुर। केंद्रीय राज्य मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय एवं मीरजापुर की लोकप्रिय सांसद अनुप्रिया पटेल ने सोमवार को मझवां विधानसभा क्षेत्र के भैंसा स्थित निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सेतु निगम के अधिकारियों ने मंत्री को पुल की वर्तमान प्रगति और चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पुल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और अक्टूबर माह के अंत तक कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
इस अवसर पर मंत्री ने कहाकि इस उपरगामी पुल के शुरू होने से स्थानीय नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी और सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।
उन्होंने कहाकि जनपद में तेजी से हो रहे विकास के कारण कछवां कस्बे में आवागमन काफी बढ़ गया है, जिससे स्थानीय लोगों को रेलवे लाइन पार करने में कठिनाई होती है। पुल के चालू होने के बाद सफर सुगम और आसान हो जाएगा। इस दौरान जिला अध्यक्ष इंजी. राम लौटन बिंद, वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी राजेंद्र पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष आईटी मंच दुर्गेश पटेल, जिला अध्यक्ष युवा मंच उदय पटेल, जिला महासचिव सुरेश पटेल, जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान, जिला महासचिव युवा मंच हर्षित पटेल, जोन अध्यक्ष रविंद्र पटेल, सुभाष तिवारी, मोइन खान छोटे प्रधान, रामजी वर्मा, पूर्व प्रधान राजबली, जयप्रकाश यादव, भोला यादव सहित सेतु निगम के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!