हिंदी दिवस के अवसर पर कराई निबंध एवं कहानी लेखन तथा अंत्याक्षरी प्रतियोगिता
फोटोसहित
मीरजापुर। सोमवार, 14 सितंबर 2026 को प्राथमिक विद्यालय भवरख विकास खंड पहाड़ी में बच्चों को हिंदी दिवस के अवसर पर निबंध एवं कहानी लेखन तथा अंत्याक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 5 की श्रेयांशी, अभय कुमार तथा अनामिका प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किये। कहानी लेखन में कक्षा पाच की मुस्कान एवं कक्षा तीन की प्रांजल प्रथम एवं द्वितीय स्थान रहे।
हिन्दी भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली प्रमुख भाषाओं में से एक है, जिसे 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा आधिकारिक (राजभाषा) के रूप में अपनाया गया था। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजनाथ तिवारी, सअ खुशाल सिंह एवं सुशील नाथ पांडेय उपस्थित रहे।


