तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार दादा पोते की दर्दनाक मौत
फोटोसहित
मीरजापुर। यूपी के मीरजापुर जिले मे सोमवार, 14 सितंबर को सुबह करीब 7 बजे ट्रक की चपेट मे ने से साइकिल सवार दादा पोते की दर्दनाक मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक लालगंज थाना क्षेत्र के बामी गांव निवासी शिवनाथ पुत्र स्व0 रामखेलावन उम्र करीब 50 वर्ष अपने पोते प्रियांशु पुत्र बालमुकुंद उम्र करीब 13 वर्ष के साथ साइकिल से जा रहे थे कि रिवां मध्य प्रदेश की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आ जाने के कारण दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से आक्रोशित मृतक के परिजन व स्थानीय लोगों द्वारा मार्ग बाधित करने का कर दिया गया, जिन्हें तत्काल मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक उच्चाधिकारीगण द्वारा समझा बुझाकर रास्ते से हटवाया गया तथा आवागमन सुचारू रूप से चालू कराया गया। शासन की तरफ से हर संभव मदद उपलब्ध करायी जायेगी। थाना लालगंज पुलिस द्वारा ट्रक को कब्जा में लिया गया है तथा दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया गया है।


