Uncategorized

मीरजापुर से लापता चार लडकिया मुंबई से बरामद
फोटोसहित
मीरजापुर। मिर्जापुर के चुनार थाना क्षेत्र के जलालपुर माफी गांव से लापता हुईं चारों लड़कियों को पुलिस ने मुंबई से सकुशल बरामद कर लिया है। यह मामला जमालपुर के बजाय चुनार क्षेत्र के जलालपुर माफी गांव और कैलहट बाजार से जुड़ा है।
लापता होने की घटना 10 नवंबर 2026 को जलालपुर माफी गांव की चार युवतियां अशिखा, प्रतिमा, शबनम और संजना सुबह घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली थीं और कैलहट बाजार से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं थी। जांच के दौरान पुलिस को मुगलसराय (डीडीयू) रेलवे स्टेशन की सीसीटीवी फुटेज मिली। इसमें चारों युवतियां ट्रेन संख्या 12142 पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस पकड़कर मुंबई जाती हुई दिखाई दीं थी। सुराग मिलने के बाद चुनार पुलिस की टीम ने मुंबई में घेराबंदी की और चारों किशोरियों को सुरक्षित बरामद कर लिया है। पुलिस इस बात की पडताल कर रही है कि युवतियां मुंबई कैसे और किन परिस्थितियों मे पहुंची।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!