News

नशे के विरुद्ध जागरूकता : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता फिल्मों के प्रचार-प्रसार की अपील

 मीरजापुर। भारत सरकार द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशीले पदार्थों के सेवन एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रेषित जागरूकता संबंधी फिल्मों का व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु मीरजापुर पुलिस द्वारा अभियान के तहत प्रसारित जागरूकता फिल्मों के माध्यम से आमजन, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा रहा है ।

फिल्मों में दर्शाया गया है कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार, शिक्षा, कैरियर एवं उज्ज्वल भविष्य को गंभीर रूप से प्रभावित करती है । साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहने तथा नशीले पदार्थों का प्रलोभन देने वाले व्यक्तियों से सतर्क रहने का संदेश दिया गया है । मीरजापुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि इन जागरूकता फिल्मों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएं तथा अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें । नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें ।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा संचालित 24×7 राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन का टोल फ्री नंबर 1933 है। मादक पदार्थों की तस्करी अथवा नशीले पदार्थों से संबंधित गतिविधियों की सूचना देने एवं आवश्यक सहायता प्राप्त करने के लिए इस हेल्पलाइन का उपयोग किया जा सकता है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!