0 प्रत्याशी चयन मे कारगर साबित होगा समाजसेवा, शिक्षा के आयामो से लेकर सहकारिता तक का सफर तयं करेगा
मीरजापुर। मड़िहान विधानसभा क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढने लगी हैं। भाजपा के संभावित दावेदारों को लेकर भी चचाओं का दौर अब शुरू हो गया है। इस बीच मडिहान जैसे जनपद के पिछडे क्षेत्र मे बुनियादी शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा और स्वास्थ्य शिक्षा से लेकर भारत रत्न सरदार पटेल हास्पिटल के माध्यम से सर्व समाज को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचा रहे डा. जगदीश सिंह पटेल का चेहरा भी जबरजस्त तरीके से सामने आ रहा है।
जिला सहकारी बैंक मीरजापुर सोनभद्र के सभापति डॉ. जगदीश सिंह पटेल का नाम राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि अन्य क्षेत्रों मे भी चर्चा का विषय बना हुआ है। शिक्षा के विविध आयामो से मडिहान क्षेत्र मे शिक्षा की अलख जगाने, बतौर सहकारिता चेयरमैन केंद्र एवं राज्य सरकार के मंत्री एवं अधिकारियों के सामंजस्य और सहयोग से किसानो की हर समस्या का त्वरित समाधान और कृषि क्षेत्र मे व्यापक बदलाव लाने और सामाजिक सरोकारों से जुड़े उनके कार्यों को देखते हुए उनके समर्थक उन्हें मड़िहान विधानसभा क्षेत्र से एक संभावित दावेदार के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि डॉ. जगदीश सिंह पटेल की पहचान समूचे जनपद में केवल एक राजनीतिक व्यक्तित्व तक ही सीमित नहीं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान और शैक्षिक जागरूकता को लेकर किए गए प्रयासों की चर्चा क्षेत्र में दशकों से होती आ रही है। तभी तो उन्हे न केवल विंध्य भूषण, बल्कि द्वितीय मालवीय की उपाधि से भी सम्मानित कर उपाधिख्यात किया जा चुका है, जिसे वे अक्षरशः पूरा भी कर रहे हैं। शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की उनकी सोच ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई है। क्षेत्र में शिक्षा के विस्तार और नई पीढ़ी को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
जिला सहकारी बैंक के सभापति डॉ. पटेल सहकारिता के क्षेत्र में बैंक की बैठकों के माध्यम से किसानो को ऋण वितरण, किसानों को बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने, सहकारी व्यवस्था को मजबूत करने और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा जैसे विषयों पर उनकी भूमिका सामने आती रहती है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सहित कई जिम्मेदार पदों पर रहे वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. जगदीश सिंह पटेल संगठनात्मक और सामाजिक गतिविधियों में भी लंबे समय से सक्रिय हैं। समर्थकों की माने तो सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रयासरत रहने की बात उन्हे और अधिक मजबूत बनाती है। उनका सरल व्यवहार, सहज उपलब्धता और आम लोगों के बीच संवाद बनाए रखने की शैली भी उनकी सार्वजनिक छवि का हिस्सा बताई जाती है।
मड़िहान विधानसभा क्षेत्र में 2027 के चुनाव को लेकर उनके नाम की चर्चा के पीछे समर्थक शिक्षा, सामाजिक गतिविधियों, सहकारिता क्षेत्र में जिम्मेदारी और संगठन के साथ उनके जुड़ाव को प्रमुख आधार बताते हैं। हालांकि भाजपा की ओर से अभी प्रत्याशी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक चचाओं में डॉ. जगदीश सिंह पटेल का नाम संभावित दावेदारों में शामिल होकर सामने आ रहा है। बहरहाल देखना यह है कि प्रत्याशी चयन मे संगठन और राजनीतिक समीकरण किस दिशा में आगे बढ़ता है तथा मड़िहान विधानसभा क्षेत्र को लेकर जिम्मेदार क्या निर्णय लेता है।





