News

दहेज जागरूकता कार्यक्रम’ के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

मीरजापुर।
के.बी.पी.जी. कॉलेज मिर्जापुर में बुधवार को ‘दहेज जागरूकता कार्यक्रम’ के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने वैचारिक पोस्टरों के माध्यम से समाज को यह स्पष्ट संदेश दिया कि “दहेज एक सामाजिक कलंक है”, जिसे मिटाने के लिए सरकार, स्वयंसेवी संगठनों और आम जनता को एकजुट होकर मजबूत जनमत तैयार करना होगा, तभी इस कुप्रथा का संपूर्ण उन्मूलन संभव है।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शामिल प्रोफेसर ज्योतिश्वर मिश्रा, डॉ. अंबुज पांडेय, डॉ. राजेश कुमार पाल और डॉ. राजमणि सरोज ने सभी पोस्टरों का बारीकी से मूल्यांकन किया।

निर्णायक मंडल ने प्रथम पुरस्कार कृष्णानंद बिंद, द्वितीय पुरस्कार राज नंदनी एवं तृतीय पुरस्कार जोया नाज अंसारी को घोषित किया। कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर मकरंद जायसवाल ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!