मीरजापुर।
जिले के रैकरी गांव निवासी अनिल कुमार सिंह ग्रीन गुरु प्रधानाचार्य शान्ति निकेतन इण्टर कॉलेज पचोखरा मीरजापुर व माता श्रीमती विनीता सिंह प्रभारी प्रधानाध्यापिका कंपोजिट विद्यालय मड़िहान के साथ शहर के जे .पी .पुरम कॉलोनी, पटेल नगर, कतवारू के पूरा में अपने निजी मकान में रहने शाली पुत्री अनन्या सिंह ने हाईस्कूल व इण्टर की शिक्षा शहर के सेंट मेरी स्कूल मीरजापुर से प्राप्त करने के बाद बी.टेक., सिविल इंजीनियरिंग की शिक्षा मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी संस्थान गोरखपुर से ग्रहण किया।
आगे की पढ़ाई के लिए गेट की परीक्षा पास कर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कर्नाटक, सुरतकल से एम. टेक. इनवायरमेंटल इंजीनियरिंग में करते हुए गोल्ड मेडल के साथ उपाधि प्राप्त किया है। 14 नवंबर 2026 को विश्व विद्यालय परिसर में आयोजित एनआईटीके सुरतकल (NITK Surathkal) के 24वें वार्षिक दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि जे. डी. पाटिल (अध्यक्ष, भारतीय राष्ट्रीय इंजीनियरिंग अकादमी – INAE) ने अनन्या सिंह को अंगवस्त्रम प्रदान करते हुए इंस्टीट्यूट गोल्ड मेडल,उपाधि व प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया।
इस समारोह की अध्यक्षता एनआईटीके सुरतकल के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष श्री एम. एम. मुरुगप्पन ने की थी। इस उपलब्धि के लिए अनन्या सिंह की नानी, नाना, माता, पिता तथा अनुराग सिंह, सीमा सिंह, विकाश रंजन सिंह व शुभचिंतको ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बता दें कि अनन्या के छोटे भाई अभिनव सिंह मनिपाल प्रौद्योगिकी संस्थान जयपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी. टेक. कर रहे है।





