News

संयुक्त पुलिस टीम ने अवैध असलहों की तस्करी करने वाले 2 शातिर असलहा तस्करों को किया गिरफ्तार

0 अवैध असलहे भी बरामद
मीरजापुर। एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना विन्ध्याचल, एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मंगलवार, 17 नवंबर को थाना विन्ध्याचल, एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर देवरहा बाबा आश्रम स्थित तालाब के सामने से जंगल की ओर जाने वाली कच्ची सड़क बहद ग्राम बघरा तिवारी के पास से मोटरसाइकिल सवार 02 शातिर अभियुक्तों कैश खान पुत्र बदरुद्दीन खान निवासी चितावनपुर थाना को0देहात जनपद मीरजापुर व रमजान पुत्र जुल्फेकार निवासी राजाबारी भागदेवर बघरा तिवारी थाना विध्याचल जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया।  एक अन्य व्यक्ति मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 01 अदद गन 12 बोर, 02 अदद जिन्दा व 01 अदद खोखा कारतूस 12 बोर, एक अदद अद्धी 303 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 303 बोर, 01 अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक अदद नाजायज चाकू, 02 अदद मोबाइल फोन बरामद हुआ।

गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना विन्ध्याचल पर अपराध संख्या-322/2026 धारा 3/7/25/4 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय/जेल भेजा तथा मौके से बरामद मोटरसाइकिल ग्लैमर अंकित वाहन संख्या UP63R0512 का वैध कागजात प्रस्तुत न करने पर अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त कैश खान व रमजान उपरोक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उनका एक तीन सदस्यीय गैंग है जोकि अवैध शस्त्रों की खरीद-फरोख्त का काम करते हैं, अवैध शस्त्रों/असलहों को लाने एवं बेचने का कार्य हम दोनों करते थे जबकि असलहों की खरीद का काम गैंग का तीसरा सदस्य करता है।

एक पिस्टल को हम लोग 30 से 50 हजार रुपये में तथा गन को 10 से 15 हजार रुपये में बेचते थे श। असलहा बिक्री से प्राप्त धनराशि को हम तीनों आपस में बांट कर भौतिक सुख सुविधाओं का लाभ लेते थे श।

आपराधिक इतिहास देखें तो अभियुक्त कैश खान के खिलाफ देहात कोतवाली मे चार मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मे निरीक्षक राजीव कुमार सिंह,श प्रभारी एसओजी/सर्विलांस मय पुलिस टीम, उप-निरीक्षक संजय कुमार सिंह थानाध्यक्ष विन्ध्याचल मय पुलिस टीम एवं उप-निरीक्षक अखिलेश्वर सिंह यादव, विजयशंकर तिवारी व सुरेन्द्र बहादुर सिंह थाना विन्ध्याचल मय पुलिस टीम शामिल रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!