News

“शुद्ध मतदाता सूची का महत्व” विषयक क्विज़ प्रतियोगिता का किया आयोजन

मीरजापुर। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत केबीपीजी कॉलेज मिर्जापुर में बुधवार को “शुद्ध मतदाता सूची का महत्व” विषय पर क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में मतदाता पंजीकरण, शुद्ध मतदाता सूची एवं लोकतांत्रिक भागीदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

प्रतियोगिता में संध्या (स्नातक प्रथम सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान, रंजना (स्नातक पंचम सेमेस्टर) ने द्वितीय स्थान तथा तरुण कुमार (स्नातक प्रथम सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस दौरान कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह चंदेल ने विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र युवा अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराकर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।

कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. राजेश कुमार पाल ने किया। इस अवसर पर प्रोफेसर मकरंद जायसवाल, डॉ. स्नेह लता पटेल, डॉ. गुरु प्रसाद ओझा, डॉ. बबली यादव, डॉ. सुनील कुमार तथा बबलू श्याम कुमार आदि उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!