मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कलेक्ट्रेट सभागार में धान खरीद अंतर्गत संस्था प्रभारी एवं चावल मिलों के प्रभारी के साथ की बैठक जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त चावल मिलरों से उनकी समस्याएँ सुनते हुये निर्देश दिया गया कि क्रय नीति के प्रस्तरों में दिये गये प्राविधानों के अन्तर्गत खरीद कार्य करें एवं सी०एम०आर० सम्प्रदान भारतीय खाद्य निगम डिपो में तत्काल कराये। मिलों द्वारा केन्द्र से सम्बद्धीकरण के उपरान्त समय से केन्द्र पर अनुबन्ध करते हुये सी०एम०आर० का सम्प्रदान भारतीय खाद्य निगम डिपो में कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी द्वारा समस्त संस्था प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि आपके संस्था के अन्तर्गत आने वाले क्रय केन्द्रों पर पर्याप्त मात्रा में धान खरीद हेतु व्यवस्था उपलब्ध कराये एवं सी०एम०आर० सम्प्रदान हेतु नये जूट गांठ बोरों की उपलब्धता सुनिश्चित कराये ताकि कृत किये गये धान का सी०एम०आर० समय से भारतीय खाद्य निगम डिपो में सम्प्रदानित कराया जा सके।
जिलाधिकारी द्वारा समस्त संस्था प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि आपके संस्था अन्तर्गत केन्द्रों के केन्द्र प्रभारियों को अवगत करा दे कि केन्द्र पर किसी भी प्रकार की अनियमितताएँ न हो जैसे बिचौलियों/मिलर की संलिप्तता पायी जाती है तो केन्द्र प्रभारी के साथ-साथ चावल मिल स्वामी पर विधिक कार्यवाही की जायेगी एवं इस बात का भी ध्यान रखे कि किसी भी केन्द्र पर कोई कृषक को धान बेचने में असुविधा का सामना न करना पड़े एवं प्रतिदिन केन्द्रवार धान खरीद का चार्ट बनाया जाये और खरीद में लापरवाही बरतने वाले केन्द्र प्रभारी पर कार्यवाही की जाये।
साथ ही सी०एम०आर० सम्प्रदान हेतु संस्था के केन्द्रों से सम्बद्धीकरण हुये चावल मिलों को उनकी सी०एम०आर० के सापेक्ष नये जूट गांठ बोरे उपलब्ध करायी जाये, ताकि समय पर सी०एम०आर० का सम्प्रदान भारतीय खाद्य निगम डिपो में कराया जाना सम्भव हो सके।
जिलाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय प्रबन्धक, भारतीय खाद्य निगम को निर्देशित किया गया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत सी०एम०आर० एवं रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अन्तर्गत गेहूँ खरीद के अनुभव के दृष्टिगत रखते हुये सी०एम०आर० वाहन डिपो पर पहुंचते ही उसी दिन उक्त वाहन का उतार करा लिया जाये, जिसके सम्बन्ध में क्षेत्रीय प्रबन्धक, भारतीय खाद्य निगम, वाराणसी द्वारा अवगत कराया गया है कि डिपो खाली करने के लिए माहवार एन०एफ०एस०ए० योजनान्तर्गत जनपद गोपीगंज एवं जनपद जौनपुर का आर०ओ० मीरजापुर के डिपो से लगाया गया है।
उक्त जनपदों के उठान के उपरान्त जो स्थान डिपो में रिक्त होगा उसे सी०एम०आर० सम्प्रदान हेतु उपयोग में लाया जायेगा।
बैठक मे क्षेत्रीय प्रबन्धक, भारतीय खाद्य निगम, वाराणसी, ‘जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजीव कुमार सिंह, जिला प्रबन्धक, पी०सी०एफ०, पी०सी०यू० एवं यू०पी०एस०एस०, सचिव, कृषि उत्पादन मण्डी समिति, मीरजापुर एवं समस्त चावल मिलर्स क्रय केन्द्र प्रभारी उपस्थित रहे





