मीरजापुर।
भारतीय किसान संघ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्रियों का वर्ग अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी के मार्गदर्शन, संयुक्त क्षेत्र संगठन मंत्री शिवाकांत दीक्षित के सानिध्य मे उत्तराखंड मे हरिद्वार के लक्सर में प्रदेश अध्यक्ष कुशल पाल सिंह के दीप कृषि फार्म में वर्ग का आयोजन संपन्न हुआ। अरविंद अवध प्रांत, कमलेश कानपुर प्रांत, कुंवर बहादुर क्षेत्र कार्यकारी सदस्य, राम चेला काशी प्रांत, धर्मेंद्र ब्रज प्रांत, सुनील मेरठ प्रांत, रामपाल मुजफ्फरनगर विभाग संगठन मंत्री, रमेश मुरादाबाद विभाग संगठन मंत्री और संगठन मंत्री उत्तराखंड सुकर्म पाल राणा सहित 11 संगठन मंत्रियों ने 3, 4 तथा 5 नवंबर को संगठन विस्तार पर गंभीरतापूर्वक चिंतन मन किया।
कुल सात सत्र निश्चित किए गए थे, जिनमें अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी और संयुक्त क्षेत्र संगठन मंत्री शिवकांत दीक्षित का बौद्धिक प्राप्त हुआ। वर्ग का उद्देश्य संगठन मंत्रियों का चारित्रिक आर्थिक सामाजिक विश्वास, संगठन विस्तार और प्रांत कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संगठन को मजबूत करना पहली प्राथमिकता रही।
पहले सत्र में सभी का परिचय कराया गया। उसके बाद प्रांत के अभ्यास वर्गों और विकास खंडो के प्रशिक्षण वर्गों की समीक्षा प्रांत कार्यकारिणी का प्रवास, अपना जिला हर कार्यक्रम की दृष्टि से ए श्रेणी में आए, इसकी चिंता वरिष्ठ कार्यकर्ता के जीवन के बारे में स्वयं पर विचार करना रहा।
युवा प्रशिक्षण वर्ग 16 नवंबर 2025 संपूर्ण देश के प्रांत के युवा प्रमुख किसान शक्ति 43 उपाध्याय मार्ग नई दिल्ली में होगा। आयाम प्रमुखों की बैठक 14 दिसंबर को केंद्रीय स्तर के सभी आयाम प्रमुख तथा 15 और 16 दिसंबर को तथा प्रांत के संगठन मंत्रियों का अखिल भारतीय वर्ग 17 और 18 दिसंबर को मुंबई महाराष्ट्र में आयोजित किया जाएगा। महिलाओं का अभ्यास वर्ग 7 और 8 तथा 9 नवंबर को गांधीनगर गुजरात में आयोजित हो रहा है। सभी प्रांत और ऊपर की बहने इसमें भाग लेंगी।
समापन के अवसर पर अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी ने कहा कि किसान संघ का काम बढ़ रहा है, लेकिन उसे मजबूती से आगे बढ़ाना है। एक दूसरे के विचार समझकर सामूहिक निर्णय ले। हम कोई ऐसा कार्य न करें जिसे स्वयं और संगठन की हानि हो। आर्थिक पारदर्शीता बनी रहे, अहंकार से अपने को हानि होती है। विस्तार हेतु प्रांत और जिला कार्यकारिणी सक्रिय हो और विकास खण्डों तथा ग्राम समिति की मासिक बैठक होने से संगठन के कार्य में विस्तार और मजबूती आएगी।
समापन के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष कुशल पाल सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल राणा भी उपस्थित रहे जिला कार्य समिति के कार्यकर्ताओं को भरपूर सहयोग मिला। प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल राणा, प्रदेश अध्यक्ष कुशल पाल सिंह जिला अध्यक्ष राज सिंह वर्मा, जिला मंत्री डॉक्टर आजाद सिंह, जिला विद्युत प्रमुख विनोद सैनी, प्रदेश बीज प्रमुख सुधीर चौधरी लक्सर आदि रहे।



