मीरजापुर।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला के नेतृत्व में विन्ध्याचल पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार, 07 नवंबर को मुखबीर की सूचना पर विन्ध्याचल पुलिस टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग कर 2 चार पहिया वाहन एमपी 17 सीडी 2261 व एमपी 17 जेडएफ 4401 में सवार 2 व्यक्तियों को पकड़ा गया।
पकड़े गये अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में अपना नाम-पता जितेन्द्र साकेत उर्फ जीतू पुत्र रघुनाथ साकेत निवासी बहेरी थाना मऊगंज जनपद मऊगंज, मध्य प्रदेश व संदीप साकेत उर्फ भानू पुत्र ददन प्रसाद निवासी ढेरा थाना मऊगंज जनपद मऊगंज, मध्य प्रदेश बताया गया है। पुलिस टीम द्वारा उक्त दोनों बोलेरो की तलाशी ली गयी तो दोनों बोलेरो में छिपाकर रखा हुआ कुल 100 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना विन्ध्याचल पर अपराध संख्या- 396/2025 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय/जेल भेजा गया तथा गांजा तस्करी में प्रयुक्त उक्त दोनो बोलेरो वाहन को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया।
पकड़े गये अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वे अन्य प्रदेश से बोलेरो वाहनों में छिपाकर गांजा लादकर मीरजापुर व आसपास के जनपदों में स्पलाई के लिये ले जा रहे थे, इस दौरान पुलिस द्वारा हमें पकड़ लिया गया। गांजा बेच कर प्राप्त पैसे को आपस में बांटकर भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ लेते है।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय मय पुलिस टीम थाना विन्ध्याचल शामिल रहे।



