News

यह पंचायत चुनाव पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं का है: विधायक रिकी कोल

मीरजापुर।
शुक्रवार, 7 नवंबर 2025 को रेलवे स्टेशन दक्षिणी प्रवेश द्वार के सामने पथरहिया में अपना दल एस की मासिक संगठन समीक्षा बैठक जिलाध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप मे छानबें विधायक रिंकी कोल ने सर्वप्रथम भारत के महापुरुषों के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। बैठक का संचालन युवा जिलाध्यक्ष उदय पटेल द्वारा किया गया। बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी पंचायत चुनाव में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ विचार भी किया। पंचायत चुनाव में अच्छा प्रदर्शन के लिए आगे की रणनीति भी तैयार की गई, तीसरा एजेंडा बूथ स्तर पर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की भी समीक्षा की गई और कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक सदस्य बनने के लिए निर्देशित भी किया गया, पिछली कार्यवाही की पुष्टि की गई।

 विधायक रिंकी कोल ने कहाकि सदस्यता अभियान को लेकर इस बैठक में आप लोगों द्वारा जोड़ा गया हर एक सदस्य महत्वपूर्ण होता है और अपने-अपने अनुभव व नए विचारों से संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव को सभी कार्यकर्ता मजबूती से लड़ने और लड़ाने का काम करेंगे पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं का यह पंचायत चुनाव है जो आप ही लोगों को लड़ना वह लड़ना है इसके लिए अपने-अपने क्षेत्र में मजबूती से हर बूथ पर जाकर बूथ को मजबूत करते हुए उसके अंतर्गत आने वाले घर-घर के लोगों से मिले और अपने मंत्री अनुप्रिया पटेल के कराए गए कार्यों से अवगत कराए और जिले में जितने भी विकास हुए हैं उस पर चर्चा करें।

 जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद ने कार्यक्रम का समापन करते हुए राष्ट्रीय प्रदेश जिला विधानसभा जोन सेक्टर बूथ के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। व पार्टी की विचार एवं नीतियों तथा केंद्रीय मंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यों से प्रभावित होकर कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किए। राहुल सोनकर ग्राम शाहपुर चौसा, रंणजीत भारती ग्राम बिहारी, राजकुमार भारती ग्राम बिहारी, रामधनी बिंद ग्राम सरिया अहरौरा, मनीष राज प्रजापति ग्राम अघौली, सुरेश भारती अधौली आदि लोगों का विधायक व अध्यक्ष द्वारा स्वागत किया गया।

 इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मंच रामबली सिंह पटेल, का० प्रदेश पदाधिकारीगण आनंद सिंह, रामवृक्ष बिंद, दुर्गेश पटेल, मुन्नर सिंह पटेल, अरुणेश पटेल, घनश्याम पटेल, अवधेश पटेल, इंद्रेश बहादुर सिंह, रामवृक्ष बिंद, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम पटेल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय, जिला सचिव विजय शंकर केसरी, जिला मिडिया सचिव शंकर सिंह चौहान आदि रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!