News

भारत के विकास व आर्थिक मजबूती के लिए स्वदेशी उत्पादो को अपनाने की आवश्यकता: रमाशंकर सिंह पटेल

0 महिलाओ के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर व विकसित होने से ही बनेगा विकसित भारत: मण्डलायुक्त

0 समूह की महिलाओ के द्वारा बनाई जा रही साड़ी की नए डिजाइनो का प्रशिक्षण दिलाते हुए बढ़ाए उत्पाद: जिलाधिकारी

0 तीन दिवसीय सरस मेला का विधायक मड़िहान, मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी, चेयरमैन सहकारिता द्वारा किया गया समापन

0 विकास भवन मे आयोजित सरस मेला मे तीनो दिनो में कुल 2663850/- की गई बिक्री
मीरजापुर। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, के तत्वावधान में जनपद स्तरीय तीन दिवसीय सरस मेला का आयोजन 5 नवम्बर से 7 नवम्बर 2025 तक विकास भवन मीरजापुर में आयोजित किया गया। तृतीय एवं अंतिम दिवस समापन समारोह में मा0 विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, मण्डलायुक्त विंध्याचल मंडल राजेश प्रकाश, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, चेयरमैन सहकारिता जगदीश सिंह पटेल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्याम सुन्दर केसरी, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार की उपस्थिति में सरस मेले में भारी जनसैलाब उमड़ा एवं उपस्थित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा समूहों के स्टालों का भ्रमण करते हुए उनका उत्साहवर्धन करते हुए अत्यधिक मात्रा में समूहों द्वारा उत्पादित सामग्री का क्रय किया गया।

 विधायक मड़िहान ने कहाकि देश के विकास व आर्थिक मजबूती के लिए स्वादेशी उत्पादो को बढ़ाना एवं अपनाना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश केे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा है कि प्रत्येक घरो मे स्वादेशी उत्पादो का सामान उपलब्ध हो।
उन्होंन कहाकि सरस मेला मे राष्ट्रीय आजिविका मिशन के अन्तर्गत जनपद के गांव-गांव मे गठित स्वंय सहायता समूहो के द्वारा विभिन्न उत्पादो के सामान लगाए गए है मेले आए सभी लोग उनके सामानो को खरीदते हुए उत्साहवर्धन करे ताकि स्वदेशी उत्पाद को बढ़ावा मिल सके। विधायक मड़िहाने ने वर्तमान सरकार द्वारा विद्युत आपूर्ति, सुमंगला योजना, शक्ति मिशन, उज्जवला योजना सहित अनेक योजनाओ को संचालित करते हुए उसका लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। महिलाओ की सुरक्षा व शिक्षा पर सरकार का विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

 सरस मेला के समापन अवसर पर मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश ने अपने सम्बोधन मे कहाकि हमारे दशे मे महिलाओ को लक्ष्मी की उपाधि की दी जाती है आज शासन द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओ के माध्यम से वे स्वंय का रोजगार समूहो के माध्यम से करते हुए स्वंय वास्तव मे लक्ष्मी अर्थात धनार्जन करते हुए आत्मनिर्भर भी बन रही है। उन्होंने कहाकि जब हमारे घर व समाज की महिलाएं आत्म निर्भर बनते हुए विकसित होंगी तभी भारत देश विकसित होगा। उन्होंने स्वादेशी सामानो के उपयोग पर बल देते हुए कहाकि स्वादेशी अपनाएं ताकि भारत दुनिया मे सबसे अग्रणी देश बनकर उभरे।

 जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने अपने सम्बोधन मे कहा कि एन0आर0एल0एम0 के सहयोग से समूह गठित कर महिलाएं जो अपना स्वारोजगार करते हुए आत्म निर्भर बन रही है उनके उत्पादो को एक मंच पर मार्केट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरस मेला का आयोजन किया गया है ताकि लोग स्वादेशी उत्पादो/स्थानीय उत्पादो के बारे मे जानकारी प्राप्त कर सके और उसका उपयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि समूह महिलाओ के द्वारा गुणवत्तापूर्ण बनारसी साड़ी बनाई जा रही है जो बनारस की अपेक्षा काफी सस्ता है। जिलाधिकारी ने कहा कि इनके प्रोडक्ट मे और निखार लाने के लिए नई-नई डिजाइनो का प्रशिक्षण दिलाया जाए ताकि वे मीरजापुर मे उत्पादित वाराणसी साड़ी का नाम विन्ध्य साड़ी या उत्पाद के नाम से जाना जा सके।

 कार्यक्रम मे चेयरमैन सहकारिता डा. जगदीश सिंह पटेल ने सरस मेला मे लगाए गए स्टालो का निरीक्षण करते हुए कई सामानो को क्रय किया गया तथा कार्यक्रम मे अपने सम्बोधन मे के तहत स्वादेशी व स्थानीय उत्पादो को बढ़ावा देने पर बल देते हुए अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अपने देश, प्रदेश व जनपद के छोटे-छोटे उद्योग से उत्पादित विभिन्न सामान को प्रोत्साहित किया जाए ताकि लघु उद्यमी को बढ़ावा मिल सके और देश मे सभी को आत्म निर्भर बनाते हुए विकसित भारत की दिशा मे ले जाकर प्रधानमंत्री जी के सपने को साकार किया जा सके।

 मुख्य विकास अधिकारी  विशाल कुमार ने सरस मेला कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए सभी जनप्रतिनिधिगण, मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी को ओ0डी0ओ0पी0 के पीतल से बने उत्पाद के स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम व पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत व अभिनन्दन किया।

 उपायुक्त एन0आर0एल0एम0 ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वयं सहायता समूह के स्टाल के अलावा अन्य विभाग जैसे उद्योग विभाग, खादी विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस विभाग, का भी स्टाल लगाया गया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित/उत्पादित उत्पादों की बिक्री तृतीय दिवस में लगभग 1233000/- रुपए का बिक्री हुई एवं तीन दिवस में मेले में कुल 2663850/- की बिक्री की गई। सरस मेले में शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमे लोकगायक अमरनाथ शुक्ला एण्ड पार्टी व पतालू यादव एण्ड पार्टी के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। बैठक मे परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 धर्मजीत सिंह, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी राजेश सोनकर, जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा, उपायुक्त मनरेगा सहित सभी अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!